केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने छत्तीसगढ़ से अपनी एक हजार से अधिक जवानों वाली बटालियन को हटाकर मणिपुर भेजा है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने छत्तीसगढ़ से अपनी एक हजार से अधिक जवानों वाली बटालियन को हटाकर मणिपुर भेजा है।
- छत्तीसगढ़ से हटी सीआरपीएफ बटालियन (फाइल फोटो)
- हजार से अधिक जवान मणिपुर में सुरक्षा हेतु तैनात।
छत्तीसगढ़ से हटी सीआरपीएफ बटालियन (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
हजार से अधिक जवान मणिपुर में सुरक्षा हेतु तैनात।
माओवाद समाप्ति घोषणा के बाद यह पहली बड़ी वापसी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बस (CRPF) ने छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान क्षेत्र से हजार से ज्यादा जवानों वाली एक बटालियन को हटा लिया है। इस बटालियन को छत्तीसगढ़ से हटाकर मणिपुर भेजा गया है, ताकि वहां जारी जातीय हिंसा के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मार्च में केंद्र सरकार ने देश में सशस्त्र माओवाद के खत्म होने की घोषणा की थी। इसके बाद से किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की पूरी बटालियन को नक्सल-विरोधी क्षेत्र से वापस बुलाने का यह पहला मामला है।
पीटीआई ने अधिकारियों ने हवाले से बताया कि, सीआरपीएफ मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ से एक जनरल ड्यूटी बटालियन को वापस बुलाने और उसे मणिपुर भेजने का आदेश दिया है। मणिपुर में पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से जातीय हिंसा चल रही है। मार्च में देश से सशस्त्र माओवाद के खत्म होने की घोषणा के बाद, नक्सल-विरोधी अभियान क्षेत्र से किसी अर्धसैनिक इकाई की यह पूरी तरह वापसी है।
कुछ महीने पहले ही, सीआरपीएफ ने अपनी विशेष जंगल युद्ध इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (COBRA) की दो बटालियनों को मणिपुर में तैनात किया था। इसके अलावा, सीआरपीएफ की अन्य नियमित इकाइयां और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) भी राज्य में तैनात हैं।
इस नई तैनाती के कारण सुरक्षा बलों के लिए लॉजिस्टिक्स और रहने-सहने की व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां सामने आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि वहां पहुंचने वाली बटालियन के लिए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से मणिपुर में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।
सीआरपीएफ नक्सल-विरोधी अभियानों में मुख्य केंद्रीय बल रही है, जिसके एक लाख से अधिक जवान इस काम में तैनात हैं। छत्तीसगढ़ में, जो कभी वामपंथी उग्रवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र था, वहां CRPF की 25 से अधिक नियमित और कोबरा बटालियनें तैनात थीं।