LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 कब से शुरू होगी? जानें नहाय-खाय से पारण तक 4 दिनों का पूरा कैलेंडर

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 09:59 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 कब से शुरू होगी? जानें नहाय-खाय से पारण तक 4 दिनों का पूरा कैलेंडर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Chhath Puja 2026 Date: चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है। इस साल 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी। ऐसे में अभी से पूजा की तैयारियां शुरू कर दें।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Chhath Puja 2026 Date: छठ महापर्व सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है। इस साल 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी। ऐसे में अभी से पूजा की तैयारियां शुरू कर दें और अपने शहर के स्थानीय पंचांग के अनुसार अर्घ्य का समय जरूर देख लें।
  • भारत में कई ऐसे त्योहार हैं, जो अपनी परंपरा, आस्था और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है छठ महापर्व। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान सूर्य को डूबते और उगते, दोनों स्वरूपों में अर्घ्य दिया जाता है।
  • लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ पूजा की शुरुआत कब और कैसे हुई थी? इस महापर्व का संबंध हजारों साल पुरानी सूर्य उपासना की परंपराओं से जोड़ा जाता है। पौराणिक कथाओं में महाभारत काल के कर्ण और द्रौपदी से जुड़ी मान्यताएं भी प्रचलित हैं। हालांकि, इस पर्व की शुरुआत का कोई एक निश्चित ऐतिहासिक वर्ष प्रमाणित नहीं है।

भारत में कई ऐसे त्योहार हैं, जो अपनी परंपरा, आस्था और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं। इन्हीं में से एक है छठ महापर्व। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान सूर्य को डूबते और उगते, दोनों स्वरूपों में अर्घ्य दिया जाता है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ पूजा की शुरुआत कब और कैसे हुई थी? इस महापर्व का संबंध हजारों साल पुरानी सूर्य उपासना की परंपराओं से जोड़ा जाता है। पौराणिक कथाओं में महाभारत काल के कर्ण और द्रौपदी से जुड़ी मान्यताएं भी प्रचलित हैं। हालांकि, इस पर्व की शुरुआत का कोई एक निश्चित ऐतिहासिक वर्ष प्रमाणित नहीं है।

साल 2026 में छठ महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में अगर आप भी छठ पूजा की तैयारी कर रहे हैं तो जान लीजिए इसका पूरा कैलेंडर, चारों दिनों की पूजा विधि और इस महापर्व से जुड़ी खास बातें।

छठ पूजा की शुरुआत को लेकर कोई एक प्रमाणित ऐतिहासिक तारीख उपलब्ध नहीं है। धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार इसकी जड़ें प्राचीन सूर्य उपासना की परंपरा में मिलती हैं। वैदिक परंपरा में सूर्य को जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रमुख स्रोत माना गया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में सूर्यपुत्र कर्ण भगवान सूर्य के बड़े भक्त थे। मान्यता है कि वे नियमित रूप से सूर्य की उपासना करते थे। एक अन्य कथा में द्रौपदी द्वारा पांडवों के कल्याण के लिए सूर्य पूजा करने का उल्लेख मिलता है। हालांकि, इन कथाओं को छठ पर्व की शुरुआत का प्रमाणित ऐतिहासिक विवरण नहीं माना जा सकता।

इस साल छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा। जानिए किस दिन कौन-सा अनुष्ठान होगा।

छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। कद्दू-भात और चने की दाल का विशेष महत्व है।

दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा। व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर तथा रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा करते हैं। प्रसाद ग्रहण करने के बाद कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है।

तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य प्रसाद सजाकर नदी, तालाब या छठ घाट पर पहुंचते हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें