LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सुर्खियां: दिल्ली में AQI के रिकॉर्ड टूटे; स्वच्छता सर्वे में NDMC को दूसरा स्थान; इरा सबसे युवा स्कूबा डाइवर

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 10:48 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सुर्खियां: दिल्ली में AQI के रिकॉर्ड टूटे; स्वच्छता सर्वे में NDMC को दूसरा स्थान; इरा सबसे युवा स्कूबा डाइवर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सुर्खियां: दिल्ली में AQI के रिकॉर्ड टूटे; स्वच्छता सर्वे में NDMC को दूसरा स्थान; इरा सबसे युवा स्कूबा डाइवर

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का जहर केवल पराली जलाने और दिवाली के पटाखों से नहीं घुल रहा है। इस बार सर्दियों की शुरुआत ही पिछले तीन वर्षों के मुकाबले अधिक प्रदूषित रही। दिवाली से पहले के सप्ताह में दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह 2025 की समान अवधि के मुकाबले करीब दोगुना और 2024 की तुलना में लगभग एक तिहाई अधिक था। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की ताजा रिपोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण के मौजूदा तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पराली और पटाखे प्रदूषण बढ़ाने वाले कारक जरूर हैं, लेकिन दिल्ली की बिगड़ती हवा के पीछे सालभर जारी रहने वाला उत्सर्जन और पड़ोसी जिलों से आने वाला प्रदूषण भी बड़ी वजह है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..
  • स्वच्छता के मामले में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। बीते साल इसी आबादी वर्ग में एनडीएमसी को सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड मिला था। इस बार परिषद ने सीधे देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी जगह बनाई। बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनडीएमसी को पुरस्कृत किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... 10 साल की इरा आदित्य राउत ने स्कूबा डाइविंग में एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक ही दिन में छह विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। इरा दुनिया की सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर बन गई हैं। इरा ने यह कीर्तिमान 10 साल, 17 घंटे और 35 मिनट की उम्र में स्थापित किया। वह भारतीय नौसेना के कमांडर स्नेह बुडाकोटी और कमांडर आदित्य राउत की बेटी हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..
  • पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार शाम को जारी हो सकती है। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी ने अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई, 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' (पीएसी) की एक बैठक बुलाई है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

स्वच्छता के मामले में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 50 हजार से तीन लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। बीते साल इसी आबादी वर्ग में एनडीएमसी को सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवॉर्ड मिला था। इस बार परिषद ने सीधे देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी जगह बनाई। बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनडीएमसी को पुरस्कृत किया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर... 10 साल की इरा आदित्य राउत ने स्कूबा डाइविंग में एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने एक ही दिन में छह विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। इरा दुनिया की सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर बन गई हैं। इरा ने यह कीर्तिमान 10 साल, 17 घंटे और 35 मिनट की उम्र में स्थापित किया। वह भारतीय नौसेना के कमांडर स्नेह बुडाकोटी और कमांडर आदित्य राउत की बेटी हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार शाम को जारी हो सकती है। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी ने अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई, 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' (पीएसी) की एक बैठक बुलाई है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

महाराष्ट्र में धड़गांव तालुका के मोदलगांव गांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए। इस घटना में एक चार साल की बच्ची निर्मला ओढ़ी की दुखद मौत हो गई। बाकी सात बच्चों का धड़गांव ग्रामीण अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह घटना तब हुई जब बच्चों के माता-पिता काम के लिए पंढरपुर गए हुए थे। बच्चों को उनकी दादी की देखभाल में छोड़ा गया था। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का बुधवार को निधन हो गया। वह 72 साल के थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन सप्ताह से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े विद्रोही संगठन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाई है। संगठन के लड़ाकों ने पिछले दो दिनों में युगांडा की सीमा के पास बसे कई दूरदराज के गांवों को निशाना बनाया। इन हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया गया। नागरिक संगठनों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हमले इतुरी प्रांत के मम्बासा इलाके में किए गए, जहां पहुंचना भी काफी मुश्किल है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजधानी में कुल 996 स्थानों पर 1,482 छठ घाट बनाए गए हैं। इनमें 53 स्थानों पर 81 स्थायी घाट, 914 स्थानों पर 1,372 अस्थायी घाट और यमुना किनारे 29 स्थानों पर 29 घाट शामिल हैं। तैयारियों को पूरा कराने के लिए 74 एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और कुल 155 कार्य आवंटित किए गए हैं। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) को मंजूरी दे दी है। इसके लिए करीब 62,370.02 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस फैसले से किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य डीएपी समेत 28 तरह के उर्वरक किसानों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। नई सब्सिडी दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

भारतीय मुक्केबाज लैरेनलाकपाम अंबेडकर मीतेई ने डकार में चल रहे समर यूथ ओलंपिक 2026 में पुरुषों की 50 किलोग्राम बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने कोलंबिया के इजोन जेफरी गैलिया अरेवालो को 5-0 से हराया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को हाल ही में सुरक्षा चिंताओं के चलते अपना घर छोड़कर एक सैन्य अड्डे पर शरण लेनी पड़ी है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बेसेंट पिछले कई महीनों से ईरान के खिलाफ एक बड़े आर्थिक अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य तेहरान के वैश्विक वित्तीय संबंधों को पूरी तरह से तोड़ना है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर..

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें