दीवाली के अगले दिन दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई, कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जिससे घना स्मॉग छा गया और सांस लेने में परेशानी हुई।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दीवाली के अगले दिन दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई, कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज ...और पढ़ें
- दीवाली के बाद दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची।
- कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज।
दीवाली के बाद दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज।
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां पहले से लागू।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के ठीक अगले दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सोमवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंचकर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
त्योहार के बाद बढ़े प्रदूषण के कारण शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही घने स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीपीसीबी के अनुसार, गाजीपुर में AQI 418 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, जबकि अक्षरधाम के आसपास यह 337 रहा, जिसे बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है। शहर के कई निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।
इनमें बुराड़ी क्रॉसिंग पर सबसे अधिक 441 एक्यूआई रहा। इसके बाद विवेक विहार में 437, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में 434, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस और जहांगीरपुरी में 433-433 तथा रोहिणी में 430 दर्ज किया गया।
अन्य गंभीर श्रेणी वाले इलाकों में मुंडका (417), पंजाबी बाग (409), नरेला (407) और आईटीओ (407) शामिल रहे। इसके अलावा मथुरा रोड पर 396, आया नगर में 386, तालकटोरा गार्डन में 384, लोधी रोड पर 370, वजीरपुर में 365, आरके पुरम में 364, नजफगढ़ में 340 और आनंद विहार में 335 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।
प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आने की आशंका को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दीवाली से तीन दिन पहले ही शुक्रवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण को लागू कर दिया था।