भारत सहित 10 देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भारत सहित 10 देशों ने अमेरिका के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
- चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान।
- भारत, अमेरिका सहित 10 देश AI सुरक्षा में शामिल हुए।
चीन को टक्कर देने के लिए भारत-अमेरिका का AI वाला प्लान।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
भारत, अमेरिका सहित 10 देश AI सुरक्षा में शामिल हुए।
सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर, चीन को टक्कर देने का प्रयास।
महत्वपूर्ण तकनीकी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, आपसी सहयोग बढ़ाना उद्देश्य।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत, अमेरिका के नेतृत्व वाले इस प्रयास में 9 अन्य देशों के साथ शामिल हो गया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सप्लाई चेन को सहारा देने वाली तकनीकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार देर रात बताया कि इन 10 देशों ने सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मकसद सुरक्षा उपायों में तालमेल बिठाना और महत्वपूर्ण तकनीकों को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच आपसी सहयोग को और गहरा करना है।
इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इडरायस, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।
घोषणापत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आर्थिक सुरक्षा आधार का काम करती है। इसमें संवेदनशील तकनीकों और एआई इंफ्रास्ट्रक्टर की संयुक्त सुरक्षा पर जोर दिया गया है। ये देश एआई नीति, इसके अपनाए जाने, सप्लाई चेन, सुरक्षा केंद्रों और लचीलेपन पर तालमेल बिठाने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाएंगे। इस पहल का उद्देश्य उन क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना है, जो AI के विकास और उसे लागू करने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
यह समझौत वाशिंगटन की 'पैक्स सिलिका' पहल को आगे बढ़ाता है, जिसे पिछले साल AI मॉडल, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया था।