हॉनर अपना पहला वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। इस डिवाइस में 6.39 इंच की OLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो इसे सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बना सकता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- हॉनर अपना पहला वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP ट्रिपल रियर ...और पढ़ें
- 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी बैटरी और नए डिजाइन वाले फोन को लेकर कंपनियां कुछ अलग करने का ट्राई कर रही हैं। इसी कड़ी में हॉनर अपना पहला वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हलिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग डिवाइस में 8,000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station ने इस फोन से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये फोन अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस हो सकता है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं..
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor के इस फोन में 6.39 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। खास बात ये है कि इसका स्क्रीन साइज Huawei Pura X View के जैसा बताया जा रहा है। इस फोन में 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में 8,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है। हालांकि बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन की मोटाई और वजन भी बढ़ सकता है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में बड़ा कैमरा सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि 200MP सेंसर प्राइमरी कैमरे के तौर पर यूज होगा या टेलीफोटो कैमरे के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस के शुरुआती इंजीनियरिंग सैंपल में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की टेस्टिंग किए जाने की बात समने आई है। हालांकि, चिपसेट का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि Huawei के बाद Oppo और Honor भी Android सेगमेंट में वाइड-स्क्रीन कैंडीबार स्मार्टफोन पेश कर सकते हैं। इससे पहले Honor 700 सीरीज से जुडी भी डिटेल्स समने आई थी। जिसे लेकर कहा गया था कि इसमें 9,000mAh बैटरी और 200MP मेन कैमरा मिल सकता है। फिलहाल Honor ने अपने इस नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- Jio के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज एकदम फ्री, 28 दिन वैलिडिटी, अनलिमिडेट वॉइस कॉल और हाई स्पीड इंटरनेट भी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।