LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 03:15 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Oppo 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च कर रहा है, जिसमें Reno 17 और Reno 17 Pro शामिल हैं। इन फोन्स में 200MP कैमरा, 8000mAh तक बैटरी और स्नैपड्रैगन/डाइमेंसिटी प्रोसेसर जैसे शानदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Oppo 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च कर रहा है, जिसमें Reno 17 और Reno ...और पढ़ें
  • 8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo कल यानी 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो नए फोन, Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro को लॉन्च करेगी। कंपनी चीन में शाम 7 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे एक इवेंट में इन नए फोन्स को पेश करेगी। दोनों स्मार्टफोन के फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर शुरु हो गए हैं। इस इवेंट में कंपनी Oppo Pad Air 6 टैबलेट और Oppo Watch 5 भी पेश कर सकती है।

लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno 17 सीरीज के डिजाइन और कुछ कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक पिछले मॉडल Oppo Reno 16 जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बार कंपनी Adventure Cat नाम का एक खास कलर वेरिएंट भी पेश करने वाली है। चलिए दोनो डिवाइस के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 17 में 6.56 इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 8,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

दूसरी तरफ सीरीज के प्रो मॉडल Oppo Reno 17 Pro में ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन मिल सकता है। फोन में 6.32 इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में 7,200mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro दोनों फोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि सीरीज के Reno 17 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

दोनों स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। जबकि सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 को भारत में 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। जबकि इसके साथ एक Reno 17c भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें- 8000 mAh तक बैटरी वाले Vivo के तीन नए 5G फोन 26 नवंबर को आएंगे, MediaTek प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें