LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची दूसरा पहलू: जिसे हम रोजाना नजरअंदाज कर देते हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, शोर कितना घातक हो सकता है?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,206.15 -48.95 (-0.19%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: 74 देशों में ठप हुआ कामकाज, सरकारी दफ्तर-पुलिस पर असर; 10 सवालों में जानें पूरी कहानी

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 11:31 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: 74 देशों में ठप हुआ कामकाज, सरकारी दफ्तर-पुलिस पर असर; 10 सवालों में जानें पूरी कहानी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Microsoft global outage माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने दुनिया के 74 देशों में कामकाज प्रभावित किया। भारत में स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि कई अन्य फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दुनिया भर में करोड़ों लोग और लाखों कंपनियां अपने रोजमर्रा के काम के लिए माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में जब कंपनी की जरूरी सर्विस अचानक ठप हो जाएं, तो इसका असर सिर्फ ईमेल या ऑनलाइन मीटिंग तक सीमित नहीं रहता। माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने कुछ ऐसा ही संकट खड़ा कर दिया। भारत समेत दुनिया के 74 देशों में सरकारी संस्थानों, बैंकों, अस्पतालों, स्कूलों और एयरलाइंस का कामकाज प्रभावित हुआ। इस आउटेज के कारण भारत में स्पाइसजेट को दिल्ली से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, समस्या की वजह एक गलत सॉफ्टवेयर अपडेट है। कंपनी इसे ठीक करने में जुटी है, लेकिन शुरुआती कोशिशें उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हुईं। आइए, 10 सवालों में समझते हैं कि यह आउटेज कितना बड़ा है, इसकी वजह क्या है और भारत समेत दुनिया में इसका क्या असर पड़ा। 1
  • माइक्रोसॉफ्ट की कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित हुईं? माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाओं में परेशानी आई। इनमें ईमेल के लिए आउटलुक, ऑनलाइन मीटिंग और चैट के लिए टीम्स, फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म शेयरपॉइंट ऑनलाइन और एआई टूल कोपायलट 365 शामिल हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑनलाइन, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर और प्लानर जैसी सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इस वजह से यूजर्स को ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने, फाइल सेव करने और कंपनी के काम से जुड़ा डेटा एक्सेस करने में दिक्कत हुई। 2
  • भारत और दूसरे देशों में क्या असर पड़ा? भारत में सबसे ज्यादा चर्चा हवाई सेवाओं पर पड़े असर की रही। शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई की तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। वहीं, दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो अन्य उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। हालांकि, एयर इंडिया ने कहा कि उसकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने ईमेल ट्रैफिक को कुछ समय के लिए दूसरे रास्ते से भेजने की व्यवस्था की, ताकि यात्रियों के संदेश मिलते रहें। भारत के बाहर भी स्थिति गंभीर रही। हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं, ऑस्ट्रेलिया में पुलिस और खुफिया एजेंसियों का कामकाज प्रभावित हुआ। जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालतों के काम पर असर पड़ा। कई जगह स्कूलों में ऑनलाइन क्लास और अस्पतालों में डिजिटल सेवाएं भी बाधित हुईं। 3

माइक्रोसॉफ्ट की कौन-कौन सी सेवाएं प्रभावित हुईं? माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाओं में परेशानी आई। इनमें ईमेल के लिए आउटलुक, ऑनलाइन मीटिंग और चैट के लिए टीम्स, फाइल शेयरिंग प्लेटफॉर्म शेयरपॉइंट ऑनलाइन और एआई टूल कोपायलट 365 शामिल हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑनलाइन, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर और प्लानर जैसी सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इस वजह से यूजर्स को ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने, फाइल सेव करने और कंपनी के काम से जुड़ा डेटा एक्सेस करने में दिक्कत हुई। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भारत और दूसरे देशों में क्या असर पड़ा? भारत में सबसे ज्यादा चर्चा हवाई सेवाओं पर पड़े असर की रही। शुक्रवार सुबह स्पाइसजेट ने दिल्ली-पुणे, दिल्ली-लेह और दिल्ली-मुंबई की तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। वहीं, दरभंगा और मुंबई जाने वाली दो अन्य उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। हालांकि, एयर इंडिया ने कहा कि उसकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने ईमेल ट्रैफिक को कुछ समय के लिए दूसरे रास्ते से भेजने की व्यवस्था की, ताकि यात्रियों के संदेश मिलते रहें। भारत के बाहर भी स्थिति गंभीर रही। हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग सेवाएं, ऑस्ट्रेलिया में पुलिस और खुफिया एजेंसियों का कामकाज प्रभावित हुआ। जापान में सरकारी सिस्टम और फिलीपींस में अदालतों के काम पर असर पड़ा। कई जगह स्कूलों में ऑनलाइन क्लास और अस्पतालों में डिजिटल सेवाएं भी बाधित हुईं। 3

कितने देशों और यूजर्स पर पड़ा असर? आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समयानुसार गुरुवार, 12 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे से सेवाओं में गड़बड़ी की शिकायतें आने लगी थीं। एक घंटे के भीतर इसका असर 74 देशों तक पहुंच गया। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे तक दुनियाभर में आउटलुक से जुड़ी शिकायतें 1.40 लाख के पार पहुंच गईं। यह सामान्य स्तर से करीब 2,000 गुना ज्यादा था। इस दौरान ईमेल, मीटिंग और दूसरे डिजिटल कामों पर निर्भर यूजर्स को परेशानी हुई। फिलहाल आउटेज को शुरू हुए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन कंपनी अब तक इसे ठीक नहीं कर पाई है। 4

आखिर क्यों ठप हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सिस्टम? माइक्रोसॉफ्ट ने इस गड़बड़ी के पीछे गलत तरीके से हुए सॉफ्टवेयर अपडेट को वजह बताया। कंपनी के अनुसार, यह साइबर अटैक या हैकिंग का मामला नहीं है। रिपोर्ट में इस घटना की तुलना जुलाई 2024 में हुए क्राउडस्ट्राइक आउटेज से भी की गई है। उस समय एक खराब अपडेट के कारण दुनियाभर में विंडोज कंप्यूटर प्रभावित हुए थे। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

सेवाएं ठीक होने में इतना समय क्यों लग रहा है? माइक्रोसॉफ्ट ने समस्या को ठीक करने के लिए कुछ बदलाव किए, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाए। कंपनी अब दूसरे तरीकों की जांच कर रही है, ताकि सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना यूजर्स को दोबारा सेवाओं से जोड़ा जा सके। इसी वजह से आउटेज लंबा खिंच गया। 6

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर कितने लोग निर्भर हैं? माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट 365 एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें आउटलुक और टीम्स जैसी सेवाएं शामिल हैं। अलग-अलग ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, करीब 30 से 40 लाख कंपनियां अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 पर निर्भर हैं। इसके अलावा फॉर्च्यून 500 सूची की 90% से ज्यादा कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट के एआई चैटबॉट कोपायलट का इस्तेमाल करती हैं। 7

टेक एक्सपर्ट्स इसे कितना बड़ा संकट मान रहे हैं? ऑस्ट्रेलिया के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट के मुताबिक, इस आउटेज का असर सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट के सीधे यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा। कई दूसरी ऑनलाइन सेवाएं भी ईमेल और वेरिफिकेशन सिस्टम के लिए माइक्रोसॉफ्ट पर निर्भर हैं। ऐसे में ओटीपी या ईमेल के जरिए होने वाली खरीदारी, नए अकाउंट बनाने, अपॉइंटमेंट की जानकारी पाने और पहले से इस्तेमाल हो रही सेवाओं तक पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। यानी एक कंपनी के सिस्टम में आई खराबी का असर उन तमाम डिजिटल सेवाओं पर पड़ रहा है, जो किसी न किसी रूप में उससे जुड़ी हैं। 8

क्या माइक्रोसॉफ्ट की सभी सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई थीं? नहीं, माइक्रोसॉफ्ट की सभी सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं हुई थीं। इस आउटेज का असर मुख्य रूप से आउटलुक, टीम्स, शेयरपॉइंट ऑनलाइन, कोपायलट 365 और एक्सचेंज ऑनलाइन जैसी सेवाओं पर पड़ा। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करने वाली संस्थाओं का कामकाज सामान्य है। 9

इस आउटेज की तुलना क्राउडस्ट्राइक से क्यों की जा रही है? जुलाई 2024 में साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक के एक खराब सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण दुनियाभर में विंडोज कंप्यूटर प्रभावित हुए थे। इस घटना से एयरलाइंस, बैंक, अस्पताल और कई दूसरी सेवाओं का कामकाज रुक गया था। मौजूदा माइक्रोसॉफ्ट आउटेज में भी गलत सॉफ्टवेयर अपडेट को वजह बताया गया है। हालांकि, दोनों घटनाओं में तकनीकी गड़बड़ी का तरीका अलग हो सकता है। 10

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें