LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची दूसरा पहलू: जिसे हम रोजाना नजरअंदाज कर देते हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, शोर कितना घातक हो सकता है?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,292.5 +148.20 (+0.59%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 08:16 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की गणना में 999 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक के PM डेटा को शामिल नहीं किया जाता है और इसकी अधिकतम सीमा 500 है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की गणना में 999 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर ...और पढ़ें
  • AQI गणना में 999 µg/m³ से अधिक PM डेटा शामिल नहीं
  • वायु गुणवत्ता सूचकांक की अधिकतम सीमा 500 निर्धारित है

AQI गणना में 999 µg/m³ से अधिक PM डेटा शामिल नहीं

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

वायु गुणवत्ता सूचकांक की अधिकतम सीमा 500 निर्धारित है

2015 का डेटा-सत्यापन इंफ्रास्ट्रक्चर अब पुराना हो चुका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने मंगलवार को माना कि मौजूदा सिस्टम के तहत 999 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक के पार्टिकुलेट मैटर (PM) के आंकड़ों को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की गणना में शामिल नहीं किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि निगरानी प्रणाली को मूल रूप से 0–1000 µg/m³ की सीमा के अंदर वाले सांद्रता मापने के लिए डिजाइन किया गया था।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

CPCB ने यह भी बताया कि वह मौजूदा सिस्टम की समीक्षा कर रही है। इसके लिए आंतरिक विचार-विमर्श चल रहे हैं, ताकि सिस्टम की निर्धारित माप सीमा से बाहर के डेटा को प्रोसेस करने के तरीकों पर काम किया जा सके।

इस बीच, पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों ने माना कि 2015 का डेटा-सत्यापन इंफ्रास्ट्रक्चर अब पुराना हो चुका है और इसमें बदलाव की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में मॉनिटरिंग सिस्टम को अपग्रेड किया गया है, लेकिन डेटा सत्यापन से जुड़ी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार 2015 में जब राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (NAQI) शुरू किया गया था, तब लगाए गए पार्टिकुलेट मैटर एनालाइजर को 0–1000 µg/m³ की माप सीमा के लिए सेट किया गया था और कार्यप्रणाली भी उसी के अनुसार बनाई गई थी। एक सूत्र ने बताया, 'हालांकि, पिछले कुछ सालों में उपकरणों को अपग्रेड किया गया है, लेकिन कार्यप्रणाली वही बनी हुई है।'

सीपीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 11 बिंदुओं वाला बयान जारी किया। उसमें कहा, 'जब NAQI शुरू हुआ था, तब लगाए गए पार्टिकुलेट मैटर मापने वाले सिस्टम सिर्फ 0 से 1000 µg/m³ तक की सीमा के लिए सेट (कैलिब्रेट) किए गए थे। इसलिए अब भी सिस्टम में जो प्रति घंटे की रीडिंग इस सीमा से बाहर आती है, उसे ‘सीमा से बाहर’ माना जाता है और गणना में इस्तेमाल नहीं किया जाता।'

बोर्ड ने बताया कि दिवाली के दिन जब पटाखे फोड़ने की वजह से प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है, तो कई मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में कुछ घंटों का गैप दिख सकता है। ऐसे घंटों के आंकड़े उस स्टेशन के 24 घंटे के औसत में नहीं जोड़े जाते।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें