LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 8 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भारत में 500 पर थम जाता है प्रदूषण का पैमाना, अमेरिका में 2000 पार पहुंचता है AQI

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 06:05 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भारत में 500 पर थम जाता है प्रदूषण का पैमाना, अमेरिका में 2000 पार पहुंचता है AQI
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दीवाली की रात वायु प्रदूषण के आंकड़ों में विभिन्न मोबाइल एप्स और सरकारी पैमानों पर भारी अंतर दिखा। भारत का AQI 500 पर रुक जाता है, जबकि अमेरिकी पैमाना 2000 तक जा सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दीवाली की रात वायु प्रदूषण के आंकड़ों में विभिन्न मोबाइल एप्स और सरकारी पैमानों पर भारी अंतर दिखा। भारत का ...और पढ़ें
  • भारत का AQI पैमाना 500 पर ही रुक जाता है।
  • अमेरिकी AQI 2000 तक, ब्रिटिश पैमाना 10 पर समाप्त।

भारत का AQI पैमाना 500 पर ही रुक जाता है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अमेरिकी AQI 2000 तक, ब्रिटिश पैमाना 10 पर समाप्त।

विभिन्न पैमानों से प्रदूषण के आंकड़े अलग दिखते हैं।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दीवाली की रात वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक था, लेकिन अलग-अलग मोबाइल एप पर इसके आंकड़े एक-दूसरे से काफी अलग नजर आए। रात 10 बजे सरकारी मानिटर ने नेहरू नगर में पीएम2.5 की मात्रा 812 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इसका AQI 387 बताया, जबकि अमेरिकी पैमाने पर यही आंकड़ा 1469 और ब्रिटिश पैमाने पर अधिकतम 10 था। सवाल है कि जब हवा एक ही है तो उसके प्रदूषण का स्तर अलग-अलग क्यों दिखाई देता है।

भारत ने अप्रैल 2015 में राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लागू किया था। इसे सीपीसीबी के लिए विशेषज्ञों की समिति ने तैयार किया था, जबकि तकनीकी काम आइआइटी कानपुर ने किया था। इसके छह स्तर हैं- अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम (101-200), खराब (201-300), बहुत खराब (301-400) और गंभीर (401-500)।

पीएम2.5 के 24 घंटे के औसत के लिए 30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक की मात्रा को अच्छा माना गया है। 60 माइक्रोग्राम तक का स्तर राष्ट्रीय मानक के अनुरूप है। इसके बाद प्रदूषण की मात्रा बढ़ने के साथ AQI भी बढ़ता है। समस्या यह है कि भारतीय सूचकांक 500 पर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ता। सीपीसीबी की गणना में पीएम2.5 की मात्रा करीब 380 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंचने पर ही AQI 500 हो जाता है। इसके ऊपर प्रदूषण कितना भी बढ़ जाए, सरकारी आंकड़े में AQI 500 ही दिखाई देगा। यानी 500 एक अंतिम सीमा है, प्रदूषण की वास्तविक अधिकतम सीमा नहीं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीवाली पर कई एप पर 1000 से 2000 तक के आंकड़े दिखने की वजह अमेरिकी AQI पैमाना है। आइक्यूएयर, वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स और कुछ अन्य प्लेटफार्म अमेरिकी फार्मूले का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनके आंकड़ों में अंतर का कारण मापन का समय और सेंसर भी हैं। कुछ प्लेटफार्म प्रति घंटे या उससे कम अवधि की रीडिंग दिखाते हैं।

अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) ने 2024 में पीएम2.5 के मानक और सख्त किए। अब 9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक का स्तर अच्छा माना जाता है, जबकि 225.5 माइक्रोग्राम से ऊपर की मात्रा खतरनाक श्रेणी में आती है। अमेरिकी पैमाने पर 500 का AQI 325.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बराबर है। इसके बाद भी स्कोर बढ़ता रहता है। इसी वजह से अत्यधिक प्रदूषण के दौरान आंकड़े 1000 या 2000 तक पहुंच जाते हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें