LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

विदेश बसने की होड़: 5 साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 09:10 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

विदेश बसने की होड़: 5 साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ली OECD देशों की नागरिकता, लिस्ट में भारत नंबर-1
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

2024 में अकेले 2.30 लाख भारतीयों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इनमें सबसे ज्यादा कनाडा (87,320), अमेरिका (48,820) और ऑस्ट्रेलिया (28,969) में। 2023 में यह आंकड़ा करीब 2.25 लाख था।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • 2024 में अकेले 2.30 लाख भारतीयों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इनमें सबसे ज्यादा कनाडा (87,320), अमेरिका (48,820) और ...और पढ़ें
  • पिछले पांच साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की (सांकेतिक तस्वीर)
  • पिछले पांच साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की

पिछले पांच साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की (सांकेतिक तस्वीर)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पिछले पांच साल में 9.25 लाख भारतीयों ने ओईसीडी सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की

यह आंकड़ा 2015-2019 के दौरान के 6.5 लाख से 41 प्रतिशत अधिक है

भारत उन देशों में सबसे आगे है, जिनके नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता ली

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नागरिकों ने एक बार फिर अमीर देशों की नागरिकता हासिल करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की ‘इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक – 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच लगभग 9.25 लाख भारतीयों ने OECD सदस्य देशों की नागरिकता प्राप्त की।

यह आंकड़ा 2015-2019 के दौरान के 6.5 लाख से 41 प्रतिशत अधिक है। भारत उन देशों में सबसे आगे है, जिनके नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इस अवधि में सीरिया और मेक्सिको के लगभग 5.9 लाख-5.9 लाख नागरिकों ने नागरिकता हासिल की।

OECD के 38 सदस्य देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देश, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया) में 2020-2024 के दौरान कुल करीब 87 लाख नए नागरिक बने, जिनमें भारतीयों की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत रही।

2024 में अकेले 2.30 लाख भारतीयों ने OECD देशों की नागरिकता ली। इनमें सबसे ज्यादा कनाडा (87,320), अमेरिका (48,820) और ऑस्ट्रेलिया (28,969) में। 2023 में यह आंकड़ा करीब 2.25 लाख था।

कनाडा में 2020-2024 के दौरान 2.61 लाख भारतीयों ने नागरिकता हासिल की, जो पिछले पांच साल की तुलना में 150 प्रतिशत अधिक है। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी संख्या अच्छी रही।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें