रेलवे बोर्ड ने 40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई बेहतर करने के लिए एक नई योजना शुरू की है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- रेलवे बोर्ड ने 40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई बेहतर करने के लिए एक नई योजना शुरू की है।
- 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन।
- 40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 ट्रेनें शामिल।
40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 ट्रेनें शामिल।
स्टाफ को कोच की तस्वीरें लेने के निर्देश।
विशेष रखरखाव टीमें और 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' पर ध्यान।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबी दूरी की ट्रेन यात्राएं कभी-कभी काफी परेशानी भरी हो सकती हैं, खासकर ट्रनों में साफ-सफाई की कमी कारण। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में एक योजना तैयार की है, जिसके तरह 40 घंटे से अधिक का समय तय करने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और साफ-सफाई के इंतजामों को और बेहतर किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत 11 ट्रेनों को चुना गया है। इन ट्रेनों के स्टाफ को शुरुआती स्टेशन, गंतव्य स्टेशन और रास्ते में तय किए गए कुछ खास निरीक्षण बिंदुओं पर कोच और शौचालय की तस्वीरें लेनी होंगी, जिन पर समय भी दर्ज होगा।
अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के लिए जिम्मेदार डिपो साफ-सफाई और रखरखाव पर कड़ी नजर रखेंगे। वहीं, जोनल रेलवे के अधिकारी हर हफ्ते यात्रियों की शिकायतों और उन्हें सुलझाने के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।
ट्रेन के अंदर हाउसकीपिंग सेवाएं देने वाली एजेंसियों के काम का मूल्याकंन भी किया जाएगा। इसके लिए रेल मदद पर दर्ज की गई शिकायतों को आधार बनाया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में 'द इकोनॉमिक टाइम्स' को बताया कि इन ट्रेनों में मौजूद हाउसकीपिंग स्टाफ को छोटे-मोटे मरम्मत के काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, रास्ते में प्लंबर, इलेक्ट्रिकल स्टाफ और अन्य जरूरी मेंटेनेंस कर्मियों की विशेष टीमें तैनात की जा सकती हैं, ताकि किसी भी समस्या को तुरंत हल किया जा सके।