LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

जेन्सेन हुआंग: बचपन में झेली बुलिंग, 30 की उम्र में बनाई चिप कंपनी; आज 4.5 ट्रिलियन डॉलर की NVIDIA के हैं बॉस

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 05:04 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

जेन्सेन हुआंग: बचपन में झेली बुलिंग, 30 की उम्र में बनाई चिप कंपनी; आज 4.5 ट्रिलियन डॉलर की NVIDIA के हैं बॉस
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Jensen Huang Biography: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक, NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग आज एआई के क्षेत्र में सबसे ताकतवर शख्सियतों में गिने जाते हैं। ताइवान में जन्मे और अमेरिका में पले-बढ़े हुआंग ने एक छोटी सी कंपनी से शुरुआत

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आज जब भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बात होती है, तो एक नाम जो सबसे पहले जेहन में आता है, वह है NVIDIA
  • चाहे वह ChatGPT हो, Google Gemini हो या दुनिया का कोई भी बड़ा AI मॉडल, इन सभी को ताकत देने वाले चिप्स NVIDIA ही बनाता है। NVIDIA की पहचान सिर्फ उसके हरे लोगो या महंगे ग्राफिक्स कार्ड से नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक ऐसे शख्स का दिमाग है जो अक्सर स्टेज पर भाषण देने काली लेदर जैकेट में आता है। हम बात कर रहे हैं 63 वर्षीय जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की जो इन दिनों हुआंग सुर्खियों में तो हैं, लेकिन AI की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में उठे विवादों की वजह से। खबर है कि वह जिस महिला को डेट कर रहे थे, वह कथित तौर पर एक चीनी जासूस थी। आइए जानते हैं कि एक मामूली बैकग्राउंड से आने वाले हुआंग ने कैसे दुनिया का सबसे बड़ा AI साम्राज्य खड़ा कर दिया। ताइवान से अमेरिका तक का संघर्ष भरा बचपन जेन्सेन हुआंग का जन्म 17 फरवरी 1963 को ताइवान के ताइनान शहर में हुआ था। जब वह करीब 9 साल के थे, तब उनके माता-पिता ने उन्हें और उनके भाई को अमेरिका में रिश्तेदारों के पास भेज दिया। कुछ समय बाद वह भी अमेरिका पहुंच गए। अमेरिका में शुरुआती दिन उनके लिए आसान नहीं थे। उनके चाचा ने उन्हें केंटकी के वनइडा बैपटिस्ट इंस्टिट्यूट में दाखिला दिलाया। परिवार को लगा था कि यह एक अच्छा बोर्डिंग स्कूल है, लेकिन यह एक सुधार स्कूल था। वहां हुआंग को दूसरे बच्चों की बुलिंग का सामना करना पड़ा था। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस उम्र में मुश्किल हालात से खुद ही निपटना पड़ता था। कुछ समय बाद उनका परिवार ओरेगन में फिर एक साथ रहने लगा। हुआंग ने 16 साल की उम्र में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने ऑरिगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। फिर 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद हुआंग ने AMD और LSI Logic जैसी चिप बनाने वाली कंपनियों में काम किया, जहां उन्हें सेमीकंडक्टर तकनीक की गहरी समझ मिली। 1993 में, 30 साल की उम्र में उन्होंने अपने दो दोस्तों, क्रिस मालाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ मिलकर अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला किया
  • दिलचस्प बात यह है कि इस अरबों डॉलर की कंपनी की नींव अमेरिका के डेनिज रेस्टोरेंट में हुई मीटिंग के दौरान NVIDIA की नींव रखी गई थी। उनका पहला लक्ष्य कंप्यूटर गेमिंग और 3D ग्राफिक्स को बेहतर बनाना था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह कंपनी भविष्य में एआई की दुनिया पर राज करेगी। गेमिंग चिप से लेकर AI का बादशाह बनने तक शुरुआत में NVIDIA के सामने कई चुनौतियां थीं। कंपनी को बाजार में अपनी जगह बनानी थी और बड़ी टेक कंपनियों के बीच पहचान हासिल करनी थी। लेकिन हुआंग और उनकी टीम ने कंप्यूटर ग्राफिक्स पर फोकस बनाए रखा।1999 में NVIDIA ने अपना पहला GPU (Graphics Processing Unit) लॉन्च किया। शुरुआत में इसका इस्तेमाल सिर्फ गेमिंग के लिए होता था, लेकिन हुआंग की दूरदर्शिता ने इसे वैज्ञानिक रिसर्च और बड़ी गणनाओं से जोड़ दिया। 2006 में कंपनी ने CUDA नाम की तकनीक पेश की, जिसने डेवलपर्स को GPU का इस्तेमाल सामान्य कंप्यूटिंग में करने की आजादी दी। यही फैसला कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। 2012 में जब AlexNet नाम के AI मॉडल ने इमेज रिकग्निशन में क्रांति ला दी, तो उसे NVIDIA के GPU पर ही ट्रेन किया गया था। इसके बाद से मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और आखिर में जनरेटिव एआई का दौर शुरू हुआ, और NVIDIA इस बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार थी। 4.5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक कैसे पहुंची NVIDIA? NVIDIA की तेजी से बढ़ती वैल्यू का बड़ा कारण एआई चिप की मांग है। आज माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने एआई डेटा सेंटर्स के लिए भारी मात्रा में कंप्यूटिंग पावर चाहती हैं, और NVIDIA इसके लिए पहली पसंद है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, NVIDIA का मार्केट कैप 4.5 ट्रिलियन (4.5 लाख करोड़) डॉलर तक पहुंच गया है। हुआंग की रणनीति की खास बात यह रही कि उन्होंने भविष्य में कंप्यूटिंग की जरूरतों को पहले ही समझ लिया था। उन्होंने गेमिंग चिप से शुरुआत की, लेकिन कंपनी को धीरे-धीरे AI, डेटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म में बदल दिया। विवादों में घिरी निजी जिंदगी हमेशा काली लेदर जैकेट में दिखने वाले हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। लोरी हुआंग उनकी पत्नी हैं और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन नवंबर 2026 में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया। हुआंग ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में माना कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे और माफी मांगी। मामला तब और संगीन हो गया जब अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि हुआंग के ऐलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी महिला से संबंध थे, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का आरोप है। ऐलिस, सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगा स्पीड से जुड़ी हैं, जिसने NVIDIA से चिप्स भी खरीदे थे। अमेरिका ने चीन को कुछ एडवांस एआई चिप्स बेचने पर रोक लगा रखी है, इसलिए यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ गया। NVIDIA के बोर्ड ने इस मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ट्रेड सीक्रेट्स या राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ हो और बोर्ड ने हुआंग की लीडरशिप पर भरोसा भी जताया है।

चाहे वह ChatGPT हो, Google Gemini हो या दुनिया का कोई भी बड़ा AI मॉडल, इन सभी को ताकत देने वाले चिप्स NVIDIA ही बनाता है। NVIDIA की पहचान सिर्फ उसके हरे लोगो या महंगे ग्राफिक्स कार्ड से नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक ऐसे शख्स का दिमाग है जो अक्सर स्टेज पर भाषण देने काली लेदर जैकेट में आता है। हम बात कर रहे हैं 63 वर्षीय जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की जो इन दिनों हुआंग सुर्खियों में तो हैं, लेकिन AI की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में उठे विवादों की वजह से। खबर है कि वह जिस महिला को डेट कर रहे थे, वह कथित तौर पर एक चीनी जासूस थी। आइए जानते हैं कि एक मामूली बैकग्राउंड से आने वाले हुआंग ने कैसे दुनिया का सबसे बड़ा AI साम्राज्य खड़ा कर दिया। ताइवान से अमेरिका तक का संघर्ष भरा बचपन जेन्सेन हुआंग का जन्म 17 फरवरी 1963 को ताइवान के ताइनान शहर में हुआ था। जब वह करीब 9 साल के थे, तब उनके माता-पिता ने उन्हें और उनके भाई को अमेरिका में रिश्तेदारों के पास भेज दिया। कुछ समय बाद वह भी अमेरिका पहुंच गए। अमेरिका में शुरुआती दिन उनके लिए आसान नहीं थे। उनके चाचा ने उन्हें केंटकी के वनइडा बैपटिस्ट इंस्टिट्यूट में दाखिला दिलाया। परिवार को लगा था कि यह एक अच्छा बोर्डिंग स्कूल है, लेकिन यह एक सुधार स्कूल था। वहां हुआंग को दूसरे बच्चों की बुलिंग का सामना करना पड़ा था। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस उम्र में मुश्किल हालात से खुद ही निपटना पड़ता था। कुछ समय बाद उनका परिवार ओरेगन में फिर एक साथ रहने लगा। हुआंग ने 16 साल की उम्र में हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने ऑरिगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। फिर 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद हुआंग ने AMD और LSI Logic जैसी चिप बनाने वाली कंपनियों में काम किया, जहां उन्हें सेमीकंडक्टर तकनीक की गहरी समझ मिली। 1993 में, 30 साल की उम्र में उन्होंने अपने दो दोस्तों, क्रिस मालाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम के साथ मिलकर अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का फैसला किया

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

दिलचस्प बात यह है कि इस अरबों डॉलर की कंपनी की नींव अमेरिका के डेनिज रेस्टोरेंट में हुई मीटिंग के दौरान NVIDIA की नींव रखी गई थी। उनका पहला लक्ष्य कंप्यूटर गेमिंग और 3D ग्राफिक्स को बेहतर बनाना था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह कंपनी भविष्य में एआई की दुनिया पर राज करेगी। गेमिंग चिप से लेकर AI का बादशाह बनने तक शुरुआत में NVIDIA के सामने कई चुनौतियां थीं। कंपनी को बाजार में अपनी जगह बनानी थी और बड़ी टेक कंपनियों के बीच पहचान हासिल करनी थी। लेकिन हुआंग और उनकी टीम ने कंप्यूटर ग्राफिक्स पर फोकस बनाए रखा।1999 में NVIDIA ने अपना पहला GPU (Graphics Processing Unit) लॉन्च किया। शुरुआत में इसका इस्तेमाल सिर्फ गेमिंग के लिए होता था, लेकिन हुआंग की दूरदर्शिता ने इसे वैज्ञानिक रिसर्च और बड़ी गणनाओं से जोड़ दिया। 2006 में कंपनी ने CUDA नाम की तकनीक पेश की, जिसने डेवलपर्स को GPU का इस्तेमाल सामान्य कंप्यूटिंग में करने की आजादी दी। यही फैसला कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। 2012 में जब AlexNet नाम के AI मॉडल ने इमेज रिकग्निशन में क्रांति ला दी, तो उसे NVIDIA के GPU पर ही ट्रेन किया गया था। इसके बाद से मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और आखिर में जनरेटिव एआई का दौर शुरू हुआ, और NVIDIA इस बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार थी। 4.5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक कैसे पहुंची NVIDIA? NVIDIA की तेजी से बढ़ती वैल्यू का बड़ा कारण एआई चिप की मांग है। आज माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन और मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने एआई डेटा सेंटर्स के लिए भारी मात्रा में कंप्यूटिंग पावर चाहती हैं, और NVIDIA इसके लिए पहली पसंद है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, NVIDIA का मार्केट कैप 4.5 ट्रिलियन (4.5 लाख करोड़) डॉलर तक पहुंच गया है। हुआंग की रणनीति की खास बात यह रही कि उन्होंने भविष्य में कंप्यूटिंग की जरूरतों को पहले ही समझ लिया था। उन्होंने गेमिंग चिप से शुरुआत की, लेकिन कंपनी को धीरे-धीरे AI, डेटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म में बदल दिया। विवादों में घिरी निजी जिंदगी हमेशा काली लेदर जैकेट में दिखने वाले हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। लोरी हुआंग उनकी पत्नी हैं और उनके दो बच्चे हैं। लेकिन नवंबर 2026 में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया। हुआंग ने कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में माना कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे और माफी मांगी। मामला तब और संगीन हो गया जब अमेरिकी मीडिया ने दावा किया कि हुआंग के ऐलिस हुआंग नाम की एक चीनी कारोबारी महिला से संबंध थे, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का आरोप है। ऐलिस, सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगा स्पीड से जुड़ी हैं, जिसने NVIDIA से चिप्स भी खरीदे थे। अमेरिका ने चीन को कुछ एडवांस एआई चिप्स बेचने पर रोक लगा रखी है, इसलिए यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ गया। NVIDIA के बोर्ड ने इस मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ट्रेड सीक्रेट्स या राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ हो और बोर्ड ने हुआंग की लीडरशिप पर भरोसा भी जताया है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें