LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

राजस्थान ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी: 2756 पदों के लिए 4508 उम्मीदवार पास; अब आगे क्या होगा?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 30 अक्टू॰ 2026, 05:46 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

राजस्थान ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का रिजल्ट जारी: 2756 पदों के लिए 4508 उम्मीदवार पास; अब आगे क्या होगा?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वाहन चालक भर्ती 2026 के ट्रेड टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर देख सकते हैं। कुल 4,508 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चुने गए हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक भर्ती के ट्रेड टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 29 अक्टूबर 2026 को नतीजे घोषित किए। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए चुना गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रिजल्ट जारी होने की जानकारी साझा की है। इस भर्ती के तहत वाहन चालक के कुल 2,756 पद भरे जाने हैं। ट्रेड टेस्ट के बाद 4,508 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में दिया गया है, उन्हें अब ऑनलाइन आवेदन की जांच से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। ध्यान रहे कि ट्रेड टेस्ट में चुने जाने का मतलब अंतिम चयन नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती के अगले सभी चरण पूरे करने होंगे। इसलिए रिजल्ट में अपना रोल नंबर देखने के बाद आगे की प्रक्रिया पर ध्यान देना जरूरी है। रिजल्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? 1
  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 2
  • वेबसाइट पर रिजल्ट या नई भर्ती से जुड़े नोटिस वाले हिस्से में जाएं। 3

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 2

वेबसाइट पर रिजल्ट या नई भर्ती से जुड़े नोटिस वाले हिस्से में जाएं। 3

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

यहां RSSB Driver Trade Test Result 2026 के लिंक को खोजें। 4

रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी। 5

पीडीएफ डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें। 6

अब Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें। अब आगे कौन-सी प्रक्रिया होगी? ट्रेड टेस्ट का परिणाम जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए बोर्ड ने 29 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक का समय दिया है। इस दौरान उम्मीदवारों को मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। तय तारीख के बाद बोर्ड उम्मीदवारों की योग्यता की जांच करेगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों का नाम सूची में है, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। आवेदन में दी गई जानकारी और दस्तावेजों में गलती होने पर परेशानी हो सकती है। दस्तावेज सत्यापन में क्या करना होगा? ऑनलाइन आवेदन की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड पात्रता और दस्तावेजों का मिलान करेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए जरूरी प्रमाणपत्र और दूसरे दस्तावेज पेश करने होंगे। इनमें भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता से जुड़े प्रमाणपत्र शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने हैं, इसकी पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक सूचना में देखनी चाहिए। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 20/2024 के तहत हो रही है। वाहन चालक पदों के लिए लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2025 को हुई थी और उसका परिणाम 16 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें