उत्तरी भारत में जानलेवा वायु प्रदूषण से देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो रहा है, जिससे सालाना 260 अरब डॉलर की चपत लग रही है और जीडीपी का 6% प्रभावित हो रहा है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- उत्तरी भारत में जानलेवा वायु प्रदूषण से देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो रहा है, जिससे सालाना 260 अरब ...और पढ़ें
- वायु प्रदूषण से भारत को सालाना 260 अरब डॉलर का नुकसान
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
वायु प्रदूषण से भारत को सालाना 260 अरब डॉलर का नुकसान
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत के जानलेवा वायु-प्रदूषण से मुक्ति अब पूरी तरह से भगवान भरोसे हो चली है। सारे-नियम कानूनों को लागू करने और उपायों के अजमाने के बाद भी सर्दियों के दौरान इस पूरे भूभाग में सांस लेना मुश्किल बना हुआ है। भला हो इंद्र देव का या वायु देव की जिनकी बदौलत कभी-कभी आंशिक राहत मिल जाती है।
दरअसल सघन आबादी वाले इस क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों का रेला जाम के चलते जिस मंद गति से चलने को अभिशप्त है, उसमें वह अपनी कुशलता के मुकाबले कई गुना ज्यादा उत्सर्जन करता है। निर्माण कार्यों और सड़कों से उड़ने वाली धूल इस उत्सर्जन को गाढ़ा करती हैं। रही सही कसर पराली पूरा कर देती है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
शासन और सरकारों के पास इसका कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। शायद उन्हें पता होगा कि इस प्रदूषण का सीधा असर यहां रहने वाली करीब 50 करोड़ आबादी पर पड़ता है। अध्ययन के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था को हर साल यह प्रदूषण 260 अरब डालर यानी जीडीपी का छह प्रतिशत चोट पहुंचाता है।
अगर सिर्फ प्रदूषण में बीस फीसद की कमी कर ली जाए तो हर साल देश के 85 अरब डालर बचाए जा सकते हैं। यह रकम देश के सालाना रक्षा खर्च के लगभग बराबर है। ऐसे में वायु प्रदूषण से देश को हो रहे गंभीर आर्थिक नुकसान की पड़ताल बड़ा मुद्दा है...
2026 की डालबर्ग–क्लीन एयर फंड रिपोर्ट में 2024 के ताजा आंकड़ों के आधार पर आर्थिक नुकसान और स्वच्छ हवा से होने वाले मुनाफे का आकलन किया गया है:
डालबर्ग–क्लीन एयर फंड–सीआइआइ की रिपोर्ट बताती है कि वायु प्रदूषण कंपनियों की बैलेंस शीट को किन चार प्रमुख तरीकों से प्रभावित करता है:
नुकसान का माध्यम: सालाना व्यावसायिक लागत, मुख्य परिचालन निष्कर्ष