LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची दूसरा पहलू: जिसे हम रोजाना नजरअंदाज कर देते हैं, वही सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है, शोर कितना घातक हो सकता है?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,206.15 -48.95 (-0.19%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 5 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

देशभर में दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 24 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 01:00 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

देशभर में दीवाली की आतिशबाजी बनी जानलेवा, 24 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

दीवाली पर आतिशबाजी के कारण देशभर में 24 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए, जिसमें दिल्ली में 300 से अधिक लोग शामिल हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दीवाली पर आतिशबाजी के कारण देशभर में 24 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए, जिसमें दिल्ली में 300 से अधिक लोग शामिल हैं।
  • दीवाली पर आतिशबाजी से देशभर में 24 लोगों की मौत।
  • मध्य प्रदेश में आग से कारोबारी परिवारों के 12 सदस्य मरे।

दीवाली पर आतिशबाजी से देशभर में 24 लोगों की मौत।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

मध्य प्रदेश में आग से कारोबारी परिवारों के 12 सदस्य मरे।

दिल्ली में 300 से अधिक लोग पटाखों से झुलसकर घायल।

जागरण टीम, नई दिल्ली। दीवाली पर आतिशबाजी के कारण आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग झुलस गए। मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिलों में दो कारोबारियों के घर आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कारोबारी परिवार के सदस्य थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

आग लगने से उत्तर प्रदेश में तीन बच्चों की मौत हो गई। पंजाब व राजस्थान में दो-दो, तो दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में 300 के करीब लोग घायल हो गए। कहीं पटाखों के छर्रे जानलेवा बने तो कहीं आग और धमाकों ने घरों व पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

कटनी जिले के बरही कस्बे में रविवार को दीपावली की मध्य रात्रि के बाद कारोबारी पूरन अग्रवाल के तीन मंजिला मकान के पहले फ्लोर पर स्थित क्राकरी की दुकान में आग लग गई। इसके बाद पूरा मकान भी भीषण आग की चपेट में आ गया। ऊपर दो मंजिलों में परिवार आग की लपटों के बीच घिर गया। दो माह के बच्चे सहित छह लोगों की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। ये लोग हादसे के समय घर में सो रहे थे।

दूसरे हादसे में सिवनी जिले के छपारा कस्बा स्थित महावीर वार्ड में सराफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के तीन मंजिला घर में सोमवार को तड़के करीब चार बजे आग लग गई। हादसे के समय परिवार के 10 सदस्य सो रहे थे। छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को रेस्क्यू करके बचाया गया। घर के सभी दरवाजों के चैनल गेट लाक थे, जिसे खोलने में मुश्किल हुई।

पटाखों से झुलसने और घायल होने के कारण दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ रही। सफदरजंग में 135, एम्स में 42 और आकाश हेल्थकेयर में 15 मरीजों पहुंचे। अन्य अस्पतालों में 100 से अधिक मरीज पहुंचने की जानकारी है। एम्स में 11 मरीज गंभीर रूप से झुलसे, पांच की सर्जरी हुई और आठ वर्षीय एक बच्चे का 45 प्रतिशत शरीर झुलसने से हालत गंभीर है।

मेरठ में आतिशबाजी देख रहा पांच वर्षीय बच्चा घबराकर भागने लगा और सिर के बल फर्श पर गिर गया। सिर में नुकीली वस्तु घुसने से उसकी मौत हो गई। फतेहपुर में जेब में रखा सुतली बम फटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि फर्रुखाबाद में पटाखा फोड़ते समय उसका टुकड़ा गले में धंसने से एक बालक की जान चली गई। कानपुर में पटाखा गिरने से तकिया-रजाई कारखाने और दुकानों में लगी आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें