LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,186.16 +593.71 (+0.73%)
निफ्टी 50 25,247.55 +103.25 (+0.41%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.08
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 04:01 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अल नीनो की वजह से 2027 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड? WMO की चेतावनी से दुनिया में बढ़ी चिंता
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो के कारण 2026 सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है और 2027 तक गर्मी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो के कारण 2026 सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती का बढ़ता तापमान गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की नई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 अब तक दर्ज किए गए चार सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धरती का बढ़ता तापमान गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की नई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 अब तक दर्ज किए गए चार सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है।

जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान वैश्विक औसत तापमान औद्योगिक काल से पहले (1850-1900) के औसत तापमान से 1.47 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अल नीनो के कारण साल के अंत तक तपिश और बढ़ने की आशंका है।

अगस्त से मजबूत हो रहा अल नीनो दिसंबर तक रिकार्ड स्तर पर पहुंच सकता है। इसका असर 2027 तक भी बना रह सकता है। अल नीनो जलवायु संबंधी घटना है। यह तब होती है जब मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी अधिक हो जाता है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

रिपोर्ट के अनुसार इस साल वैश्विक औसत तापमान 2025 और 2023 के पूरे साल के औसत से अधिक था और केवल 2024 से थोड़ा कम था। 2024 अब तक का सबसे गर्म साल है।

डब्ल्यूएमओ की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, पिछले चार वर्ष 177 वर्षों के मौसम संबंधी रिकार्ड में सबसे गर्म रहे हैं। समुद्रों का तापमान लगातार 10वें वर्ष रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। वैश्विक तापमान में वृद्धि की प्रमुख वजह पृथ्वी का ऊर्जा असंतुलन है।

ग्रीनहाउस गैसों की बढ़ती मात्रा सूर्य से आने वाली ऊर्जा और पृथ्वी से बाहर जाने वाली ऊर्जा के संतुलन को बिगाड़ रही है, जिससे धरती गर्म हो रही है।

2025 में कार्बन डाइआक्साइड की सांद्रता बढ़कर 426.8 पीपीएम पहुंच गई, जो 1750 के स्तर से 53 प्रतिशत अधिक है। वहीं, मीथेन की सांद्रता 167 प्रतिशत बढ़कर 1,948 पीपीबी हो गई है। पृथ्वी की अतिरिक्त गर्मी का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा समुद्र अवशोषित करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2026 की लू के दौरान भारत में अनुमानित 14.65 करोड़ लोग अत्यधिक गर्मी की चपेट में आए। यूरोप में भीषण गर्मी, सूखे और जंगलों में आग के कारण अनुमानों के अनुसार 30 हजार से अधिक अतिरिक्त मौतें हुईं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें