LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.92
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: जारी हुई जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची, 21 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 11:43 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: जारी हुई जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची, 21 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वर्ष 2027 की परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित केंद्रों की जिलेवार सूची जारी कर दी है। छात्र और स्कूल 21 नवंबर तक आवंटित केंद्रों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जिलेवार सूची जारी कर दी है। बोर्ड ने 16 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जिला समितियों से अनुमोदित सूची अपलोड की है। इसके साथ ही स्कूलवार विद्यार्थियों के आवंटन का विवरण भी उपलब्ध कराया गया है।
  • यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के आवंटन से जुड़ी शिकायतों के लिए दूसरे चरण की आपत्ति प्रक्रिया शुरू की है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2026 तय की गई है। यह सुविधा 1 जुलाई, 18 अगस्त और 25 सितंबर 2026 को जारी शासनादेशों के तहत शुरू की गई है। बोर्ड के अनुसार, तय समयसीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों और स्कूलों को समय रहते प्रस्तावित सूची की जांच कर लेनी चाहिए।
  • बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कुछ पक्षों को पात्र बनाया है। इनमें शामिल हैं:

यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के आवंटन से जुड़ी शिकायतों के लिए दूसरे चरण की आपत्ति प्रक्रिया शुरू की है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 21 नवंबर 2026 तय की गई है। यह सुविधा 1 जुलाई, 18 अगस्त और 25 सितंबर 2026 को जारी शासनादेशों के तहत शुरू की गई है। बोर्ड के अनुसार, तय समयसीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों और स्कूलों को समय रहते प्रस्तावित सूची की जांच कर लेनी चाहिए।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए कुछ पक्षों को पात्र बनाया है। इनमें शामिल हैं:

आपत्ति के साथ उचित कारण और उससे जुड़े जरूरी दस्तावेज देना अनिवार्य है। केवल इस आधार पर आपत्ति स्वीकार होना जरूरी नहीं है कि विद्यार्थी या स्कूल आवंटित केंद्र से संतुष्ट नहीं है। शिकायत में स्पष्ट वजह और उसके समर्थन में प्रमाण होना चाहिए।

UPMSP ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के आवंटन से जुड़ी आपत्तियां केवल संबंधित स्कूल के लॉगिन के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। विद्यार्थी और अभिभावक सीधे व्यक्तिगत लॉगिन से शिकायत दर्ज नहीं कर सकेंगे। उन्हें अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना होगा। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बोर्ड ने साफ किया है कि ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 21 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त शिकायतें भी स्वीकार नहीं की जाएंगी। इसलिए विद्यार्थियों को किसी भी वास्तविक समस्या के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या संबंधित अधिकारियों से समय रहते संपर्क करना चाहिए।

यूपी बोर्ड ने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जिलेवार उपलब्ध कराई है। विद्यार्थी अपने जिले का चयन करके संबंधित पीडीएफ खोल सकते हैं। इसमें स्कूल के नाम और कोड के आधार पर आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी देखी जा सकती है। जिलेवार परीक्षा केंद्र सूची देखने के लिए ये चरण अपनाएं:

विद्यार्थियों को सलाह है कि वे सूची में अपने स्कूल का नाम, स्कूल कोड और आवंटित केंद्र का विवरण ध्यान से मिलाएं। यदि कोई त्रुटि या उचित शिकायत सामने आती है, तो अंतिम तारीख से पहले स्कूल प्रशासन के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराएं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें