LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,155.29 +50.50 (+0.06%)
निफ्टी 50 25,371.55 +80.45 (+0.32%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.68
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीट

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 02:14 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीट
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीटें 2027 UP polls: SP, Cong to hold seat-sharing negotiations in Delhi today

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू होगी। प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते हुए अपनी सूची सौंपी है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में जिस पार्टी की जीतने की स्थिति मजबूत होगी, उसे ही सीट दी जाएगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज इस बीच कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस की ओर से कमान प्रियंका संभालेंगी बैठक 10, राजाजी मार्ग पर हुई। इसमें कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि चर्चा का केंद्र उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। वे सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित समुदायों के अधिकारों की मजबूत सुरक्षा की अपेक्षा कर रहे हैं। खरगे ने कहा, "आज मैंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की।" उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित समुदायों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहते हैं। कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेगी। कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन कांग्रेस ने आगामी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियां गठित की गई हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन पैनल का नेतृत्व करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया है। राज्यवार कमेटियों का विवरण उत्तर प्रदेश अध्यक्ष: अजय माकन सदस्य: असलम शेख, बी.वी
  • सिरिवेलला प्रसाद सदस्य: सचिन सावंत, निवेदिथ अल्वा उत्तराखंड अध्यक्ष: दीपा दासमुंशी सदस्य: अनिल चौधरी, पाल भाई अंबालिया गोवा अध्यक्ष: के.जे
  • पाटिल, शफी परम्बिल मणिपुर अध्यक्ष: बी.एम

सिरिवेलला प्रसाद सदस्य: सचिन सावंत, निवेदिथ अल्वा उत्तराखंड अध्यक्ष: दीपा दासमुंशी सदस्य: अनिल चौधरी, पाल भाई अंबालिया गोवा अध्यक्ष: के.जे

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पाटिल, शफी परम्बिल मणिपुर अध्यक्ष: बी.एम

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें