LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,532.19 +939.69 (+1.15%)
निफ्टी 50 25,387.4 +243.10 (+0.97%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.46
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आईपीएल 2027: पंत-हार्दिक समेत किन 11 खिलाड़ियों की टीम बदली? जानें 20वें सीजन से पहले अब तक हुए सभी बड़े ट्रेड

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 10:37 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आईपीएल 2027: पंत-हार्दिक समेत किन 11 खिलाड़ियों की टीम बदली? जानें 20वें सीजन से पहले अब तक हुए सभी बड़े ट्रेड
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली ने फ्रेंचाइजी का समीकरण बदल दिया है। किसी ने कप्तान छोड़ा तो किसी ने स्टार गेंदबाज पर दांव लगाया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने में जुटी हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार कई बड़े नाम अपनी पुरानी टीम छोड़कर नई फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इनमें ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह जैसे भारतीय सितारे शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी चार खिलाड़ियों का बड़ा ट्रेड हुआ है।
  • हार्दिक पांड्या पंजाब पहुंचे, अर्शदीप मुंबई में शामिल
  • आईपीएल 2027 से पहले सबसे चर्चित ट्रेड मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। मुंबई ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया है। बदले में पांच बार की चैंपियन टीम ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ लिया है। हार्दिक की सैलरी 16.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर मुंबई के लिए खेलेंगे।

हार्दिक पांड्या पंजाब पहुंचे, अर्शदीप मुंबई में शामिल

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आईपीएल 2027 से पहले सबसे चर्चित ट्रेड मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। मुंबई ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया है। बदले में पांच बार की चैंपियन टीम ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ लिया है। हार्दिक की सैलरी 16.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर मुंबई के लिए खेलेंगे।

पंत की दिल्ली में वापसी, लखनऊ को मिले कुलदीप

ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ दो सीजन की साझेदारी खत्म हो गई है। वह दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। लखनऊ ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन दिल्ली में उनकी नई फीस 15 करोड़ रुपये होगी। इस ट्रेड के बदले लखनऊ ने दिल्ली से स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। कुलदीप 13.5 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर लखनऊ के लिए खेलेंगे।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी बड़ा ट्रेड हुआ है। लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई से जुड़ गए हैं, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बन गए हैं। लिविंगस्टोन की फीस 13 करोड़ से घटकर छह करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, एडवर्ड्स तीन करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर चेन्नई के लिए खेलेंगे। खलील को 4.8 करोड़ और एलिस को दो करोड़ रुपये की फीस पर हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है।

नटराजन की SRH में वापसी, जीशान दिल्ली पहुंचे

तेज गेंदबाज टी नटराजन अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में लौट आए हैं। उनकी फीस 10.75 करोड़ से घटकर पांच करोड़ रुपये हो गई है। इस ट्रेड में दिल्ली कैपिटल्स को लेग स्पिनर जीशान अंसारी मिले हैं, जो 40 लाख रुपये की मौजूदा फीस पर खेलेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। हैदराबाद ने उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन गुजरात में उनकी फीस घटकर चार करोड़ रुपये रह गई है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें