Bhai Dooj 2026: आज 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाई को तिलक कर उनकी सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना करती हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Bhai Dooj 2026: आज 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज का पर्व शुभ संयोग में मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते को समर्पित यह त्योहार बेहद खास माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसे गोला देती हैं। साथ ही भाई की आरती करते हुए उसकी सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि, भाई दूज के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भी होता है। वहीं, इस दिन पर भाई को तिलक हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए, इससे जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। ऐसे में आज, भाई दूज के शुभ मौके पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या है और दिनभर में किस समय तिलक करना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
- हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से हो चुका है। वहीं, इस तिथि का समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का पर्व आज, बुधवार 11 नवंबर को मनाया जा रहा है।
- भाई दूज पर बहनों के लिए भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से भाई का तिलक कर सकती हैं। वहीं, 11 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ अनुराधा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन तिलक के अन्य मुहूर्त भी आपको मिलेंगे।
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से हो चुका है। वहीं, इस तिथि का समापन 11 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर भाई दूज का पर्व आज, बुधवार 11 नवंबर को मनाया जा रहा है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
भाई दूज पर बहनों के लिए भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से भाई का तिलक कर सकती हैं। वहीं, 11 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ अनुराधा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन तिलक के अन्य मुहूर्त भी आपको मिलेंगे।
भाई दूज पर तिलक करते समय जरूर जाप करें ये मंत्र, भाई को मिलेगा लंबी आयु का वरदान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।