वायु प्रदूषण भारत की अर्थव्यवस्था और उत्पादकता के लिए गंभीर खतरा बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत को वायु प्रदूषण के कारण लगभग 260 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ, जो जीडीपी का 6% है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- वायु प्रदूषण भारत की अर्थव्यवस्था और उत्पादकता के लिए गंभीर खतरा बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में ...और पढ़ें
- सेहत के साथ देश की उत्पादकता पर भी भारी पड़ रहा वायु प्रदूषण (फोटो- PTI)
- जेएनएन, नई दिल्ली। अपने देश में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके कारण न केवल स्वास्थ्य के मोर्चे पर चुनौतियां बढ़ रही हैं बल्कि देश की उत्पादकता पर भी गहरा असर पड़ रहा है।
सेहत के साथ देश की उत्पादकता पर भी भारी पड़ रहा वायु प्रदूषण (फोटो- PTI)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जेएनएन, नई दिल्ली। अपने देश में वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके कारण न केवल स्वास्थ्य के मोर्चे पर चुनौतियां बढ़ रही हैं बल्कि देश की उत्पादकता पर भी गहरा असर पड़ रहा है।
इसे तरह समझा जा सकता है कि जब कोई कर्मचारी खांसते, सिरदर्द से जूझते या थका हुआ महसूस करते अपने आफिस पहुंचता है तो वायु प्रदूषण के चलते पड़े वित्तीय बोझ को उस कंपनी के बैलेंस शीट पर देखा जा सकता है।
यह खर्च भले ही अलग मद में न दिखाई दे। नियोक्ता पर भी सीधे कोई मेडिकल बिल का भार न पड़ा हो और कर्मचारी ने भी बीमारी के कारण छुट्टी न ली हो, लेकिन जब कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता है तो कंपनी को कहीं न कहीं इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। भारत में वायु प्रदूषण का संकट तेजी से उत्पादकता संबंधी समस्या बनता जा रहा है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डलबर्ग एडवाइजर्स और क्लीन एयर फंड की एक नई रिपोर्ट का अनुमान है कि वायु प्रदूषण को 20 प्रतिशत कम करने से भारत को 2030 तक सालाना होने वाले करीब 85 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है।
यह नुकसान केवल अस्पतालों, स्वास्थ्य देखभाल के खर्चों या बीमारी के कारण काम से दूर रहने तक सीमित नहीं है। इसमें कर्मचारियों द्वारा अस्वस्थ महसूस किए जाने के बावजूद किया जाने वाला काम भी शामिल है, जिसमें अक्सर उनकी सामान्य कार्यक्षमता से कम प्रदर्शन हो सकता है।
वायु प्रदूषण के चलते सांस की समस्या, खांसी, सिरदर्द या थकान के बावजूद कई कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन उनकी एकाग्रता, कार्यक्षमता और काम पूरा करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक, वायु प्रदूषण से जुड़े भारत के आर्थिक नुकसान में सबसे बड़ा हिस्सा काम पर मौजूद रहने के बावजूद काम न कर पाने की क्षमता का है। इससे यह समस्या उन उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है, जो कुशल कामगारों, एकाग्रता और निरंतर उत्पादकता पर निर्भर हैं। एक बड़े कार्यबल में थोड़ी सी भी कमी से भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, वायु प्रदूषण के कारण 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था को लगभग 260 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जो जीडीपी का लगभग छह प्रतिशत है। इस आंकड़े में कर्मचारियों की उत्पादकता में कमी, असमस मृत्यु, स्वास्थ्य देखभाल खर्च, अनुपस्थिति और उपभोक्ता गतिविधियों में गिरावट से होने वाले नुकसान शामिल हैं।