LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,292.5 +148.20 (+0.59%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

ई20 ईंधन की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: शुक्र, 13 नव॰ 2026, 08:38 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

ई20 ईंधन की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

बीपीसीएल ने बताया कि जांच प्रक्रिया में 100 मिलीलीटर ई20 पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाया जाता है, जिससे एथेनॉल और पेट्रोल की परतें अलग होती हैं। शुरुआत में मिश्रण का धुंधला या दूधिया दिखाई देना सामान्य है। दोनों परतों को पूरी तरह अलग होने में कुछ समय लगता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बीपीसीएल ने बताया कि जांच प्रक्रिया में 100 मिलीलीटर ई20 पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाया जाता है, जिससे एथेनॉल ...और पढ़ें
  • बीपीसीएल ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी नमूने मानकों पर खरे
  • बीपीसीएल ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी नमूने मानकों पर खरे

बीपीसीएल ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी नमूने मानकों पर खरे

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

बीपीसीएल ने कहा कि 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी नमूने मानकों पर खरे

ई20 पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच बीपीसीएल की सफाई

एएनआई, नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी 893 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा निर्धारित 19 से 21 प्रतिशत के मानक के भीतर पाई गई है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

कंपनी ने यह सफाई ई20 पेट्रोल में एथेनाल की मात्रा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच दी है। कंपनी के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सेंटर फार हाई टेक्नोलाजी (सीएचटी) के समन्वय से यह गुणवत्ता निगरानी जांच की थी। इसमें बीपीसीएल ने 280 नमूनों का परीक्षण किया।

यह स्पष्टीकरण कर्नाटक में कंपनी के एक पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किए गए एथेनॉल पृथक्करण परीक्षण की प्रसारित तस्वीर के बाद आया है।

बीपीसीएल ने बताया कि जांच प्रक्रिया में 100 मिलीलीटर ई20 पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाया जाता है, जिससे एथेनॉल और पेट्रोल की परतें अलग होती हैं। शुरुआत में मिश्रण का धुंधला या दूधिया दिखाई देना सामान्य है। दोनों परतों को पूरी तरह अलग होने में कुछ समय लगता है।

कंपनी के अनुसार, प्रसारित तस्वीर परीक्षण पूरा होने से पहले साझा की गई थी, इसलिए उसमें अंतिम परिणाम के बजाय प्रक्रिया का शुरुआती चरण दिखाई दे रहा था। संबंधित अधिकारी ने गलतफहमी की आशंका के चलते पोस्ट हटा दी थी। जांच में संबंधित नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

बीपीसीएल ने कहा कि उसके पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले ई20 ईंधन की गुणवत्ता की निगरानी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के आइएस 17021 मानकों के अनुसार की जाती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से ईंधन की गुणवत्ता को लेकर केवल प्रमाणित जांच प्रक्रियाओं पर भरोसा करने की अपील की।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें