दही हांडी उत्सव में पुलिस पर हमला मामला: 17 साल बाद 21 आरोपी बरी; नहीं मिले सबूत; अदालत ने क्या कहा?
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दही हांडी उत्सव में पुलिस पर हमला मामला: 17 साल बाद 21 आरोपी बरी; नहीं मिले सबूत; अदालत ने क्या कहा?
पाटकी ने शनिवार को अपना आदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका था। अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष के लिए यह साबित करना जरूरी था कि आरोपियों ने एक साझा मकसद से गैरकानूनी जमावड़ा बनाया था। लेकिन ऐसा साबित नहीं हो सका। ये भी पढ़ें: कोच्चि में इंस्टाग्राम विवाद पर मारपीट: 17 साल के लड़के को पीटने में आरोपी की मां भी शामिल; क्या हुई कार्रवाई? मामले में गवाहों की कमी कैसे बनी वजह? अभियोजन पक्ष ने इस मामले में चार गवाहों से पूछताछ की थी। हालांकि, शिकायतकर्ता निरीक्षक रामदास हरिलाल राठौड़ अदालत में पेश नहीं हो सके। उनका पता नहीं चल पा रहा था। वहीं, कई अन्य गवाहों की मौत हो चुकी थी। अदालत ने क्या कहा? न्यायाधीश ने एक और अहम बात पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी ने खुद माना था कि घटना के समय मौके पर 1,000 से ज्यादा लोग जमा थे। ऐसे में आरोपियों की पहचान साबित करना बेहद जरूरी था। अदालत ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की मौके पर मौजूदगी या घटना में उनकी भूमिका के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। आखिरकार, सबूतों की कमी के कारण अदालत ने सभी 21 आरोपियों को बरी कर दिया।