प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 नवंबर को मनीला की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 नवंबर को मनीला की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- पीएम मोदी की मनीला यात्रा 17-18 नवंबर को होगी।
- आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में रक्षा सहयोग मुख्य एजेंडा।
पीएम मोदी की मनीला यात्रा 17-18 नवंबर को होगी।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में रक्षा सहयोग मुख्य एजेंडा।
ब्रह्मोस मिसाइल आपूर्ति पर अहम बातचीत आगे बढ़ेगी।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17-18 नवंबर की प्रस्तावित मनीला यात्रा भारत और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिहाज से अहम होगी। इस दौरान वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
मोदी आसियान सम्मेलन के साथ ही कई सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। द्विपक्षीय बैठकों में रक्षा सहयोग प्रमुख मुद्दा रहेगा।
वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद यह 13वीं बार होगा जब मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत और आसियान 2026 को समुद्री क्षेत्र में सहयोग के वर्ष के रूप में मना रहे हैं और बैठक में इसकी भी समीक्षा होगी।आसियान देशों के साथ रक्षा संबंध मजबूत करना भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा है। फिलीपींस और इंडोनेशिया के साथ कई स्तरों पर बातचीत जारी है।
ब्राह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आपूर्ति पर चर्चा आगे बढ़ी है। फिलीपींस 2022 में ब्राह्मोस का पहला विदेशी खरीदार बना था। लगभग 37.50 करोड़ डॉलर के उस सौदे के तहत मिसाइल बैटरियों की आपूर्ति हो चुकी है। अब फिलीपींस अतिरिक्त ब्राह्मोस सिस्टम खरीदने के लिए अंतिम चरण की बातचीत कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, यह सौदा 80 करोड़ डॉलर तक का हो सकता है और इसमें करीब पांच सिस्टम तथा 60 मिसाइलें शामिल होंगी। दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच फिलीपींस अपनी तटीय रक्षा मजबूत करना चाहता है।
इसी तरह से इंडोनेशिया के साथ जुलाई 2026 में ब्राह्मोस और एस्ट्रा मिसाइल से जुड़े समझौते हुए हैं। वियतनाम के साथ भी ब्राह्मोस पर समझौता हो चुका है। इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मोदी की मुलाकात में आपूर्ति से जुड़े मुद्दों की समीक्षा होगी। भारत अन्य आसियान देशों के साथ रक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास के जरिए संबंध मजबूत कर रहा है। समुद्री सुरक्षा और क्षमता निर्माण पर जोर है तथा आसियान देशों के साथ सैन्य अभ्यास लगातार बढ़ रहे हैं।