LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 03:00 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात और क्वाड शिखर बैठक की संभावना है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। इस ...और पढ़ें
  • मनीला की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी (फाइल फोटो- PTI)
  • प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को मनीला यात्रा पर जाएंगे।

मनीला की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी (फाइल फोटो- PTI)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को मनीला यात्रा पर जाएंगे।

आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा।

ट्रंप से मुलाकात और क्वाड बैठक की संभावना है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 17 नवंबर तक फिलीपींस की राजधानी मनीला की यात्रा पर जाएंगे। वे 23वें आसियान-भारत सम्मेलन और आसियान की अगुवाई में 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग लेंगे। मोदी की इस यात्रा की जानकारी बुधवार को विदेश मंत्रालय ने दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पहले ही इस सम्मेलन में आने की घोषणा कर चुके हैं, ऐसे में इस बात की संभावना है कि उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हो। साथ ही जापान व आस्ट्रेलिया के पीएम भी वहां रहेंगे, ऐसे में 17 नवंबर, 2026 को क्वाड शिखर बैठक की पूरी संभावना भी है। हालांकि अभी तक किसी देश ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

भारत के सचिव (पूर्व) सुरेन्द्र टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित डिनर से शुरू होगा। इसके अगले दिन वे आसियान भारत सम्मेलन और ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इन बैठकों के बीच अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी निर्धारित हैं, हालांकि इनका पूरा शेड्यूल अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है। उन्होने बताया कि आसियान के साथ भारत का जुड़ाव सरकार की एक्ट एशिया नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आसियान के सभी 11 देशों के साथ भारत के सक्रिय द्विपक्षीय संबंध हैं और क्षेत्रीय मंच के साथ भी उच्च स्तरीय संवाद लगातार चल रहा है। आसियान के साथ भारत का व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच चुका है, जिससे यह भारत का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों के बीच मुक्त व्यापार समझौता भी है, जिसमें संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें