LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल लॉरेंस बिश्नोई: गैंगस्टर की 'शैडो कैबिनेट' तक जेल से पहुंच रहे हैं निर्देश, आगंतुकों की पुलिस ने मांगी सूची
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,292.5 +148.20 (+0.59%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 05:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर गतिरोध बना हुआ है, जिसमें कांग्रेस 130 से अधिक सीटों पर दावा कर रही है जबकि सपा 60 सीटें दे रही है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर गतिरोध बना हुआ है, जिसमें कांग्रेस ...और पढ़ें
  • यूपी सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में खींचतान (फाइल फोटो- PTI)
  • जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल के लिए कांग्रेस ने अपनी दावेदारी वाली सीटों की अंतिम सूची लगभग तैयार जरूर कर ली है। लेकिन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारा समझौते पर इस महीने के आखिर तक भी मुहर लग पाएगी इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है।

यूपी सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में खींचतान (फाइल फोटो- PTI)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ तालमेल के लिए कांग्रेस ने अपनी दावेदारी वाली सीटों की अंतिम सूची लगभग तैयार जरूर कर ली है। लेकिन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारा समझौते पर इस महीने के आखिर तक भी मुहर लग पाएगी इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है।

खासकर यह देखते हुए कि उत्तरप्रदेश में सपा के जमीनी आकलन से इतर कांग्रेस कहीं अधिक संख्या में सीटों पर दावेदारी जता रही है। ऐसे में सीट बंटवारे के समझौते का समाधान दोनों पार्टियों के शीर्षस्थ नेतृत्व के सीधे आपसी संवाद के बाद ही निकल पाएगा।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने उन सीटों की सूची तैयार कर ली है जहां पार्टी चुनाव लड़ने के लिए अपनी तैयारी और दावेदारी दोनों को पुख्ता मान रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं हुई बैठक में इन संभावित सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा भी हुई।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बताया जाता है कि कांग्रेस ने 130 से कुछ अधिक ऐसी सीटों की अपनी सूची तैयार की है जहां पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है। इन सीटों को राजनीतिक कसौटी पर तीन श्रेणियों में बांटा गया है और जहां सामाजिक समीकरण के साथ उसके पास संभावित उम्मीदवारों के नाम भी हैं।

हालांकि, पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी वाली इन सीटों की कसौटी के आधारों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कांग्रेस ने तालमेल में अपने खाते की संभावित सीटों की सूची सपा को भेज दी है। चुनावी गठबंधन के लिए कांग्रेस की ओर से सीटों की संख्या पर अभी तक कोई आधिकारिक टीका-टिप्पणी नहीं की गई है।

हालांकि, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत सूबे के कई पार्टी नेता डेढ़ सौ से दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की ताल ठोकते रहे हैं। जबकि इसके विपरीत समाजवादी पार्टी की ओर से अभी चंद दिन पहले ही कांग्रेस के खाते में अधिकतम 60 सीटें आने की बात कही गई थी।

प्रदेश नेताओं के बीच सीटों की दावेदारी को लेकर चल रही रस्साकशी का अर्थ साफ है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सीधे संवाद और हस्तक्षेप के बिना सीट बंटवारे की गुत्थी खत्म नहीं होगी।

राहुल गांधी का 25 नवंबर तक देश और विदेश में काफी व्यस्त कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर ही सपा-कांग्रेस के बीच तालमेल को लेकर नवंबर के आखिर तक रस्साकशी जारी रहने के आसार हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें