12/11/2026
'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा
प्रियंका गांधी अपनी मां की हाल ही में जारी किताब ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी आफ लव’ पर भाजपा की प्रतिक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने लंबे समय तक सोनिया गांधी के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और गलत बातें फैलाईं।