Xiaomi ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi M100 Pro लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर, 120Hz OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन 50MP OIS रियर कैमरा, IP68 रेटिंग और 2,499 युआन की शुरुआती कीमत के साथ आता है, जो फिलहाल चीन तक ही सीमित है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Xiaomi ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi M100 Pro लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर, 120Hz ...और पढ़ें
- Redmi का नया 5G फोन लॉन्च: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Redmi का नया 5G फोन लॉन्च: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi ने अपनी Redmi M-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi M100 Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये नया मिड-रेंज डिवाइस सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। नया फोन Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और OLED डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 5500mAh की बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP का OIS रियर कैमरा है। चलिए फोन के अन्य स्पेक्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कीमत की बात करें तो Redmi M100 Pro को चीन में 2,499 युआन यानी लगभग 36 हजार रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है। इस कीमत में आपको फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस को ब्लैक, व्हाइट, सायन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन का पर्पल कलर लेदर जैसी फिनिश भी आता है।
फिलहाल कंपनी ने इसके भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन चीन तक ही सीमित रह सकता है। हार्डवेयर के लिहाज से Redmi M100 Pro के स्पेक्स ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Redmi Note 14 Pro से काफी मिलते-जुलते लग रहे हैं। इसलिए इस फोन को Redmi Note सीरीज के रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi M100 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 देखने को मिल रहा है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। फोन HyperOS पर रन कर रहा है।
कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जहां OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा है।