LIVE रवि, 8 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 8 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.01 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सितारों के घर आई लक्ष्मी: दुआ के आने पर ‘धुरंधर’ बने रणवीर, अमिताभ के लिए शुभ रहीं श्वेता, कैसे पलटी किस्मत?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 8 नव॰ 2026, 04:30 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सितारों के घर आई लक्ष्मी: दुआ के आने पर ‘धुरंधर’ बने रणवीर, अमिताभ के लिए शुभ रहीं श्वेता, कैसे पलटी किस्मत?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

बॉलीवुड के वह स्टार्स जिनकी किस्मत उनकी बेटियों ने पलट दी। दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ बने। वहीं श्वेता बच्चन के पिता बनने के बाद अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया के ‘शहंशाह’ कहलाए।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान 90 के दशक में फैंस के दिलों में जगह बनाना शुरु कर दी थी। मगर इस दशक के बीच में ऐसा वक्त आया जब आमिर की फिल्में कमर्शियली सक्सेस होना बंद हो गईं। होली, इसी का नाम जिंदगी, परंपरा जैसी कई फिल्में फ्लॉप रहीं। 17 मई को 1997 को उनके घर बेटी आयरा का जन्म हुआ। इसके बाद आमिर के करियर की सफल फिल्मों में से एक ‘इश्क’ रिलीज हुई। 29 नवंबर 1997 को रिलीज हुई इस फिल्म ने एक्टर के करियर की दिशा ही बदल दी थी।
  • साल 2010 से 2012 तक अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हुईं। एक्शन रिप्ले, थैंक यू और जोकर जैसी फिल्मों के बाद एक्टर के करियर को उछाल की जरुरत थी। इसी दौरान अक्षय की बेटी नितारा का जन्म हुआ। 25 सितंबर 2012 को एक्टर के घर लक्ष्मी आई। इसके पहले ही 1 जून 2012 को अक्षय की फिल्म ‘राउडी राठौर’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
  • अभिनेता अजय देवगन के लिए 1999 से लेकर 2002 तक का साल मुश्किलों भरा रहा। उनकी कई फिल्में तक्षक, गैर, दीवाने, राजू चाचा जैसी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं 20 अप्रैल 2003 को अजय एक प्यारी सी बेटी के पिता बने। न्यासा देवगन का जन्म हुआ। इसके बाद अजय की फिल्म ‘कयामत’ 11 जुलाई 2003 को रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद अजय के करियर लगातार सफल होता चला गया।

साल 2010 से 2012 तक अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हुईं। एक्शन रिप्ले, थैंक यू और जोकर जैसी फिल्मों के बाद एक्टर के करियर को उछाल की जरुरत थी। इसी दौरान अक्षय की बेटी नितारा का जन्म हुआ। 25 सितंबर 2012 को एक्टर के घर लक्ष्मी आई। इसके पहले ही 1 जून 2012 को अक्षय की फिल्म ‘राउडी राठौर’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अभिनेता अजय देवगन के लिए 1999 से लेकर 2002 तक का साल मुश्किलों भरा रहा। उनकी कई फिल्में तक्षक, गैर, दीवाने, राजू चाचा जैसी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं 20 अप्रैल 2003 को अजय एक प्यारी सी बेटी के पिता बने। न्यासा देवगन का जन्म हुआ। इसके बाद अजय की फिल्म ‘कयामत’ 11 जुलाई 2003 को रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद अजय के करियर लगातार सफल होता चला गया।

अभिताभ बच्चन के लिए 70 के दशक की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। 1972 से 1974 के बीच उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई। ‘एक नजर’, ‘बंसी बिरजू’, ‘रास्ते का पत्थर’, ‘गहरी चाल’, ‘सौदागर’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कायल करने में न नाकाम रहीं। यहां तक कि एक्टर ने फिल्मी दुनिया छोड़ने तक का मन बना लिया था। मगर फिर 17 मार्च 1974 को उनकी बेटी श्वेता बच्चन का जन्म हुआ। इसके बाद अमिताभ ने 18 अक्तूबर 1974 ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसके बाद एक्टर ने ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्म में काम किया।

रणबीर कपूर का करियर में 2018 में फिल्म ‘संजू’ में काम करने के बाद कोई भी बड़ी फिल्म लाइन अप नहीं थी। साल 2022 में वह बेटी राहा के पिता बने। इससे पहले उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ रिलीज हुई। इसके बाद रणबीर ने फिल्म ‘एनिमल’ (1 दिसंबर 2024) से दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ दी। वहीं अब एक्टर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'रामायण' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

रणवीर सिंह के अभिनय को दर्शक लंबे वक्त से पसंद करते आए हैं। मगर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद उनका करियर एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गया। जब फिल्म की योजना पर रणबीर काम कर रहे थे उस वक्त वह पिता बनने वाले थे। 8 सितंबर 2024 को उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म हुआ। इसके अगले साल आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने रणवीर को बॉलीवुड का ‘धुरंधर’ बना दिया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें