अगर आप भी इस दिवाली अपने दोस्तों या किसी खास को कुछ अलग हटकर उपहार देना चाहते हैं, तो ये टेक गैजेट्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दिवाली के मौके पर आमतौर पर लोग मिठाई, कपड़े और दूसरी चीजें गिफ्ट करते हैं, लेकिन अगर आप अपनों को इस बार कुछ अलग और उपयोगी देना चाहते हैं, तो गैजेट्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं। लैपटॉप से लेकर वायरलेस स्पीकर तक, ऐसे कई गैजेट्स हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना की जिंदगी में किया जा सकता है। आइए जानते हैं पांच ऐसे गैजेट्स के बारे में, जिन्हें आप इस दिवाली अपनों को गिफ्ट कर सकते हैं। 1
- स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए लैपटॉप अगर आपके घर में कोई स्कूल या कॉलेज जाने वाला है, तो उसके लिए लैपटॉप से बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। इसका इस्तेमाल वह पढ़ाई, ऑनलाइन क्लासेस और प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा ऑफिस जाने वाले कामकाजी लोगों के लिए भी यह बेहद काम की चीज है। अगर आप एक लैपटॉप खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे हैं तेज प्रोसेसर और अच्छी बैटरी वाला लैपटॉप एक साथ कई काम करने में मदद करता है। 2
- ऑल-राउंडर 5G स्मार्टफोन स्मार्टफोन हर किसी के लिए एक उपयोगी डिवाइस साबित हो सकता है, क्योंकि हमारा आधे से ज्यादा काम स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो गया है। ऐसे में दिवाली पर स्मार्टफोन गिफ्ट करना हमेशा से एक सदाबहार और लोकप्रिय ऑप्शन हो सकता है। इससे पढ़ाई, ऑनलाइन पेमेंट, फोटो खींचने और वीडियो देखने जैसे कई काम किए जाते हैं। ऐसे में आप अपनों को अच्छी बैटरी, शानदार कैमरा और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। 3
स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए लैपटॉप अगर आपके घर में कोई स्कूल या कॉलेज जाने वाला है, तो उसके लिए लैपटॉप से बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। इसका इस्तेमाल वह पढ़ाई, ऑनलाइन क्लासेस और प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा ऑफिस जाने वाले कामकाजी लोगों के लिए भी यह बेहद काम की चीज है। अगर आप एक लैपटॉप खरीद रहे हैं तो ध्यान रहे हैं तेज प्रोसेसर और अच्छी बैटरी वाला लैपटॉप एक साथ कई काम करने में मदद करता है। 2
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
ऑल-राउंडर 5G स्मार्टफोन स्मार्टफोन हर किसी के लिए एक उपयोगी डिवाइस साबित हो सकता है, क्योंकि हमारा आधे से ज्यादा काम स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो गया है। ऐसे में दिवाली पर स्मार्टफोन गिफ्ट करना हमेशा से एक सदाबहार और लोकप्रिय ऑप्शन हो सकता है। इससे पढ़ाई, ऑनलाइन पेमेंट, फोटो खींचने और वीडियो देखने जैसे कई काम किए जाते हैं। ऐसे में आप अपनों को अच्छी बैटरी, शानदार कैमरा और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। 3
फिटनेस प्रेमियों के लिए स्मार्टवॉच अगर आपके परिवार या दोस्तों में कोई अपनी सेहत और फिटनेस का खास ध्यान रखता है, तो उसे स्मार्टवॉच भेंट की जा सकती है। यह रोजाना के स्टेप्स (कदमों की गिनती), हार्ट रेट और स्लीप साइकिल (नींद) को ट्रैक करने में मदद करती है। साथ ही स्मार्ट वॉच में कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी सीधे घड़ी की स्क्रीन पर मिल जाते हैं, जिससे बार-बार फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती। 4
कॉलिंग और म्यूजिक के लिए वायरलेस ईयरबड्स म्यूजिक लवर्स और फोन पर ज्यादा बात करने वाले लोगों के लिए वायरलेस ईयरबड्स एक बहुत ही प्रैक्टिकल गिफ्ट हो सकता है। इन्हें आसानी से स्मार्टफोन से कनेक्ट करके बिना किसी तार के उलझन के गाने सुने जा सकते हैं और कॉल्स अटेंड की जा सकती हैं। इनमें टच कंट्रोल और एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो कॉलिंगं और म्यूजिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। 5
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
धमाकेदार पार्टी के लिए ब्लूटूथ स्पीकर अगर घर में किसी को तेज आवाज में गाने सुनने या पार्टी करने का शौक है, तो ब्लूटूथ स्पीकर एक परफेक्ट गिफ्ट साबित होगा। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके कहीं भी बेहतरीन साउंड क्वालिटी में म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इसका छोटा और पोर्टेबल डिजाइन इसे सफर में साथ ले जाने के लिए आसान बनाता है। वाटर-रेसिस्टेंट फीचर वाले स्पीकर्स आउटडोर इस्तेमाल के लिए काफी टिकाऊ होते हैं। बजट और जरूरत के हिसाब से चुनें गिफ्ट दिवाली पर गिफ्ट चुनते समय सिर्फ उसकी कीमत या लुक पर ध्यान देना जरूरी नहीं है। यह भी देखें कि सामने वाले को उसकी कितनी जरूरत है और वह उसका इस्तेमाल कितनी आसानी से कर पाएगा। सही गैजेट आपके तोहफे को खास बनाने के साथ रोजमर्रा के कई काम भी आसान कर सकता है।