LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,328.02 +868.49 (+1.17%)
निफ्टी 50 23,326.85 +273.75 (+1.19%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.88
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए', रामलीला रैली में भीड़ की AI वाली पोस्ट पर किरेन रिजिजू ने कसा तंज

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 04:24 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए', रामलीला रैली में भीड़ की AI वाली पोस्ट पर किरेन रिजिजू ने कसा तंज
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

इंडी गठबंधन की रैली को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर रैली में भीड़ दिखाने के लिए AI से बनी फर्जी तस्वीरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • इंडी गठबंधन की रैली को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी 'इंडी' गठबंधन के आयोजित रैली को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने रैली में भारी भीड़ दिखाने के लिए एआई से बनी फर्जी तस्वीरों का सहारा लिया है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी 'इंडी' गठबंधन के आयोजित रैली को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल ने रैली में भारी भीड़ दिखाने के लिए एआई से बनी फर्जी तस्वीरों का सहारा लिया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलंगाना से कांग्रेस सांसद वामसी गड्डम और अन्य नेताओं द्वारा साझा की गई एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए कटाक्ष किया। रिजिजू ने लिखा कि रामलीला मैदान को खचाखच भरा दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी की फेक नैरेटिव टीम एआई से बनी नकली फोटो भी ठीक से नहीं बना पाई।

इस तस्वीर को कांग्रेस के कई समर्थकों के साथ-साथ पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य जगदीश ठाकोर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस तस्वीर को तुरंत पकड़ लिया और दावा किया कि मंच पर दिख रहे राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चेहरे और मूल रैली का मंच असली तस्वीरों से बिल्कुल अलग हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

बीजेपी ने रविवार की इस रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो करार दिया। सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने सोशल मीडिया पर खाली कुर्सियों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि मैदान का कम से कम 40 प्रतिशत हिस्सा खाली पड़ा था।

बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि रैली से पहले कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, लेकिन हकीकत में 40 फीसदी मैदान खाली रहा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि रैली में दिखाई गई भीड़ केवल ट्रिक फोटोग्राफी का नतीजा है, और ऐसी ट्रिक्स किसी को प्रधानमंत्री नहीं बना सकतीं।

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करने के लिए आयोजन स्थल के ड्रोन फुटेज और तस्वीरें जारी कीं और दावा किया कि विरोध प्रदर्शन में लाखों लोग शामिल हुए थे।

रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा की गई वोटों की चोरी के कारण 2024 का चुनाव अवैध था।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज की चोरी है, जिसे देशद्रोह कहा जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार न होते, तो न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते और न ही अमित शाह गृह मंत्री। उन्होंने यह दावा भी किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपनी भूमिका के लिए जेल जाना पड़ेगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें