LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,328.02 +868.49 (+1.17%)
निफ्टी 50 23,326.85 +273.75 (+1.19%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.88
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अब व्हाट्सएप पर मिनटों में पर चेक करें पीएफ बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा, घर बैठे कैसे देख सकेंगे पासबुक?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 03:43 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अब व्हाट्सएप पर मिनटों में पर चेक करें पीएफ बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा, घर बैठे कैसे देख सकेंगे पासबुक?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

अब व्हाट्सएप पर मिनटों में पर चेक करें पीएफ बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा, घर बैठे कैसे देख सकेंगे पासबुक?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अब व्हाट्सएप पर मिनटों में पर चेक करें पीएफ बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा, घर बैठे कैसे देख सकेंगे पासबुक?

पीएफ बैलेंस: कर्मचारी अपने खाते में जमा रकम की जानकारी देख सकेंगे। पासबुक डिटेल्स: खाते की पासबुक से जुड़ी जानकारी एक्सेस कर सकेंगे। हाल के पांच लेन-देन: खाते में हुए नवीनतम पांच ट्रांजैक्शन देख सकेंगे। ईपीएफओ कार्यालय जाने की जरूरत होगी कम इसी के साथ इस पहल का उद्देश्य ईपीएफओ की सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध कराना है। व्हाट्सएप जैसे परिचित मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए कर्मचारी पीएफ खाते से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब और जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे बुनियादी सेवाओं के लिए पीएफ कार्यालय जाने की जरूरत कम होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सब्सक्राइबर्स अपने मोबाइल पर ही बैलेंस, पासबुक और लेन-देन से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। निष्क्रिय पीएफ खातों का पैसा अपने आप होगा सेटल व्हाट्सएप सेवा के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने पात्र निष्क्रिय ईपीएफ खातों के स्वचालित निपटान की सुविधा भी शुरू की। इसके तहत ऐसे इनएक्टिव पीएफ खाते शामिल होंगे, जिनमें एक हजार रुपये तक की राशि जमा है और जो आधार से सत्यापित हैं। इस प्रक्रिया में पात्र सब्सक्राइबर्स को अपनी बकाया रकम निकालने के लिए अलग से दावा दाखिल नहीं करना होगा। EPFO जरूरी पहचान और बैंक खाते का सत्यापन पूरा करने के बाद खुद ही निपटान की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस पहल का उद्देश्य छोटी और लंबे समय से दावा नहीं की गई पीएफ राशियों को उनके सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, इस सुविधा से करीब एक लाख खाते लाभान्वित हो सकते हैं। इन खातों में कुल मिलाकर लगभग 5 करोड़ रुपये की रकम जमा है। व्हाट्सएप पर पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें? ईपीएफओ की व्हाट्सएप सेवा का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सब्सक्राइबर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। ईपीएफओ का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर खोजें: सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पास के कार्यालय का वेरिफाइड व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर चेक करें। व्हाट्सएप पर Hi भेजें: अब वेरिफाइड नंबर को अपने फोन में सेव करें और व्हाट्सएप पर चैट खोलकर हेल्लो लिखकर भेजें। अपनी भाषा चुनें: चैट शुरू होने के बाद अपनी पसंद की भाषा का विकल्प चुनें। जरूरी सेवा पर टैप करें: इसके बाद स्क्रीन पर पीएफ बैलेंस, पासबुक, पिछले पांच लेन-देन और PMVBRY से जुड़ी सहायता जैसे विकल्प दिखाई देंगे। अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुनें। ओटीपी से वेरिफिकेशन करें: खाते की जानकारी देखने के लिए मांगा गया ओटीपी दर्ज करके अपनी पहचान की पुष्टि करें। पीएफ खाते की जानकारी देखें: वेरिफिकेशन के बाद अपना संबंधित पीएफ खाता या मेंबर आईडी चुनें। इसके बाद आप बैलेंस, पासबुक और हाल के पांच लेन-देन की जानकारी देख सकेंगे। पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होने पर उसे फोन में सेव भी कर सकते हैं। सुरक्षा का रखें ध्यान: व्हाट्सएप पर सेवा इस्तेमाल करते समय केवल ईपीएफओ के वेरिफाइड नंबर से ही बातचीत करें। किसी अनजान नंबर पर अपना यूएएन पासवर्ड, ओटीपी या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें