LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.53 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.30 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बेंगलुरु-पुणे होगा अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, अश्विनी वैष्णव ने दिए संकेत

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 01:00 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बेंगलुरु-पुणे होगा अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, अश्विनी वैष्णव ने दिए संकेत
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने संकेत दिया कि बेंगलुरु-पुणे अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर हो सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने संकेत दिया कि बेंगलुरु-पुणे अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर हो सकता है।
  • रेल मंत्री ने दिए अगले बुलेन ट्रेन कॉरिडोर के संकेत। (फाइल फोटो।)
  • बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी।

रेल मंत्री ने दिए अगले बुलेन ट्रेन कॉरिडोर के संकेत। (फाइल फोटो।)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी।

बेंगलुरु-पुणे अगला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर हो सकता है।

बेंगलुरु में बन रही भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ, रेल मंत्री ने संकेत दिया कि प्रस्तावित बेंगलुरु-पुणे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर अगली उच्च गति रेल परियोजनाओं में शामिल हो सकता है। अन्य बुलेट परियोजनाएं भी शुरू की जानी हैं।

उन्होंने कहा,"भविष्य में बुलेट ट्रेन से बेंगलुरु से चेन्नई पहुंचने में सिर्फ 73 मिनट लगेंगे—एक घंटा 13 मिनट। ये दोनों शहर एक शहर जैसे हो जाएंगे।" रेल मंत्री वैष्णव ने रविवार को यह भी घोषणा की कि कर्नाटक के लिए अगली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु से चलेगी। यह उत्तर कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों को हुब्बली की ओर जोड़ने के बाद पुणे और मुंबई जाएगी।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस अगले कुछ हफ्तों में शुरू की जाएगी। इस मार्ग पर विद्युतीकरण और परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। आठ मोटर कार और चार ट्रेलर कार कोच समेत 16 कोच वाली बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन की उद्घाटन विशेष सेवा बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) से रवाना हुई। यह सोमवार सुबह 6.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचेगी।

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चार हजार किलोमीटर के बुलेट ट्रेन गलियारों को मंजूरी दी है। आने वाले वर्षों में 3,000 किलोमीटर के और बुलेट ट्रेन गलियारों की घोषणा होगी। बेंगलुरु-पुणे जैसे कई और गलियारे होंगे, जो पूरे कर्नाटक को जोड़ेंगे—बेंगलुरु से हुब्बली होते हुए पुणे तक। वह गलियारा भी शामिल होगा।" प्रस्तावित दक्षिणी बुलेट ट्रेन कारिडोर को मंजूरी मिल चुकी है। यह बेंगलुरु, हैदराबाद, अमरावती व चेन्नई को जोड़ेगा और दक्षिण के प्रमुख आर्थिक व प्रौद्योगिकी केंद्रों को करीब लाएगा।

रेल मंत्री ने कहा, "दक्षिणी बुलेट ट्रेन कारिडोर दक्षिण भारत के राज्यों के लिए यह बड़ा गुणक साबित होगा।" प्रस्तावित यात्रा समय का संकेत देते हुए वैष्णव ने कहा कि बेंगलुरु से चेन्नई की यात्रा में सिर्फ 73 मिनट, जबकि बेंगलुरु से हैदराबाद पहुंचने में दो घंटे 10 मिनट लगेंगे। बेंगलुरु-मंगलुरु वंदे भारत सेवा के बारे में मंत्री ने कहा कि जरूरी विद्युतीकरण और परीक्षण का काम पूरा हो चुका है और ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें