LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अगले महीने से आने लगेंगी दसवीं कक्षा की एनसीईआरटी की नई किताबें, 11वीं की नई पाठ्यपुस्तकों पर भी काम शुरू

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 29 अक्टू॰ 2026, 03:22 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अगले महीने से आने लगेंगी दसवीं कक्षा की एनसीईआरटी की नई किताबें, 11वीं की नई पाठ्यपुस्तकों पर भी काम शुरू
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

एनसीईआरटी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से दसवीं कक्षा के लिए नई पाठ्यपुस्तकें जारी करेगा, जिनकी तैयारी अंतिम चरण में है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • एनसीईआरटी शैक्षणिक सत्र 2027-28 से दसवीं कक्षा के लिए नई पाठ्यपुस्तकें जारी करेगा, जिनकी तैयारी अंतिम चरण में है।
  • नए सत्र से 10वीं में लागू होंगी NCERT की नई पाठ्यपुस्तकें
  • 2027-28 सत्र से 10वीं कक्षा को मिलेंगी नई NCERT किताबें।

नए सत्र से 10वीं में लागू होंगी NCERT की नई पाठ्यपुस्तकें

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

2027-28 सत्र से 10वीं कक्षा को मिलेंगी नई NCERT किताबें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार हो रही हैं ये पाठ्यपुस्तकें।

मार्च 2027 तक सभी विषयों की नई किताबें उपलब्ध होंगी।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। स्कूलों में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र यानी 2027-28 से नई पाठ्यपुस्तकें पढ़ने को मिलेगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत स्कूली शिक्षा के लिए तैयार की जा रही नई पाठ्यपुस्तकों के क्रम में अब दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जो अगले महीने से आनी शुरू जाएगी।

साथ ही मार्च 2027 तक सभी विषयों की नई पाठ्यपुस्तकें आ जाएगी। एनसीईआइटी ने यह पहल तब तेज की है, जब नौवीं कक्षा की सभी विषयों की नई पाठ्यपुस्तकें वह मौजूदा सत्र यानी 2026-27 में ला चुकी है। यह बात अलग है कि इनमें से सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों की पाठ्यपुस्तकों को लाने में थोड़ी देरी हुई है।

यही वजह है कि वह दसवीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकों को समय पर लाने के लिए पहले से ही सतर्क है। साथ ही यह सुनिश्चित करने में जुटी है, कि स्कूलों में अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी विषयों की नई पुस्तकें आ जाएं।

एनसीईआरटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक दसवीं कक्षा की अधिकांश विषयों की नई पुस्तकों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही एनसीइआरटी ने ग्यारहवीं कक्षा की भी नई पाठ्यपुस्तकों पर काम शुरू कर दिया है, ताकि दसवीं कक्षा में नई पुस्तकों को पढ़कर निकलने वाले छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2028-28 में ग्यारहवीं कक्षा में समय पर नई पुस्तकें मुहैया कराई जा सके। गौरतलब है कि एनसीईआरटी अब तक बालवाटिका से लेकर नौवीं कक्षा तक की सभी विषयों की एनईपी के तहत करीब 134 पाठ्यपुस्तकें जारी कर चुका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में EV चलाने वालों की मौज, 382 नई जगहों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन; PM e-Drive से 127 करोड़ मंजूर

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें