LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

उत्तर भारत में अब सर्दी की होगी शुरुआत, बारिश और बर्फबारी के बाद लुढ़केगा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 29 अक्टू॰ 2026, 03:29 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

उत्तर भारत में अब सर्दी की होगी शुरुआत, बारिश और बर्फबारी के बाद लुढ़केगा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

तूफान अर्णब के अवशेष, नए मौसमी तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • तूफान अर्णब के अवशेष, नए मौसमी तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ेंगी।
  • तूफान अर्णब के अवशेष से देश के बड़े हिस्से में बारिश
  • उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट

तूफान अर्णब के अवशेष से देश के बड़े हिस्से में बारिश

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट

बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी तंत्र होगा सक्रिय

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में टकराने के बाद तूफान अर्णब के अवशेष तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके असर से देश के बड़े हिस्से में बारिश हो रही है। अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

तीनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। दो-तीन दिनों में बारिश का दौर थमने के बाद उत्तर भारत के तापमान में एकबारगी गिरावट आ सकती है और सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार तूफान के असर से छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है।

झारखंड में भी बारिश शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को बिहार में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में 30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में मौसम बिगड़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

स्काईमेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिले गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की चपेट में आएंगे। सबसे ज्यादा पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में फिर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो अर्णब के अवशेष को पस्त नहीं पड़ने देगा। बारिश के सिलसिले को जारी रखेगा।

हालांकि इसका क्षेत्र सीमित होगा, मगर इसके असर से एक बड़े क्षेत्र के तापमान में गिरावट आएगी। इसी बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें