LIVE रवि, 8 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 8 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.01 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

कर्नाटकः कई मतदाताओं के पास मिले दो वोटर ID कार्ड, CEO ने मानी SIR में गड़बड़ी

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 8 नव॰ 2026, 03:43 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

कर्नाटकः कई मतदाताओं के पास मिले दो वोटर ID कार्ड, CEO ने मानी SIR में गड़बड़ी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

कर्नाटक में SIR के बाद भी मतदाता सूचियों में गड़बड़ी मिली है, जिसमें एक ही मतदाता के दो वोटर आईडी कार्ड सामने आए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आवेदनों की प्रक्रिया में हुई खामियों को स्वीकार करते हुए सुधार के लिए भेजा है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • कर्नाटक में SIR के बाद भी मतदाता सूचियों में गड़बड़ी मिली है, जिसमें एक ही मतदाता के दो वोटर आईडी ...और पढ़ें
  • SIR के बाद कर्नाटक मतदाता सूचियों में मिली गड़बड़ी।
  • एक ही मतदाता के दो वोटर आईडी कार्ड सामने आए।

SIR के बाद कर्नाटक मतदाता सूचियों में मिली गड़बड़ी।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

एक ही मतदाता के दो वोटर आईडी कार्ड सामने आए।

सीईओ ने खामी स्वीकार कर सुधार के निर्देश दिए।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद भी कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी मिली हैं।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के बाद दो अलग-अलग जगह की मतदाता सूचियों में एक ही मतदाता के नाम और डुप्लिकेट वोटर आईडी नंबर सामने आए हैं। ये मामला दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का है। इस गलती के सामने आने के बाद से चुनाव आयोग ज्यादा सतर्क हो गया है।

सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी ) ने आवेदनों की प्रक्रिया में हुई खामियों को स्वीकार किया है। इसको लेकर एक स्पष्टीकरण शनिवार को जारी किया गया। इस स्पष्टीकरण में सीईओ ऑफिस से बताया गया कि मतदाता आवेदनों को संभालने में हुई दो अलग-अलग गलतियों के कारण ये मामला सामने आया है।

पहले मामले में, कुछ आवेदकों ने एसआईआर के दौरान 'सिटिजन सर्विस पोर्टल' के माध्यम से एक से अधिक 'फॉर्म 6' जमा कर दिए। चूंकि हर आवेदन को अलग-अलग प्रोसेस किया गया, इसलिए अनजाने में एक ही मतदाता के लिए कई एपिक नंबर (इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड) जनरेट हो गए।

दूसरा मामला उन लोगों से जुड़ा है जिन्होंने घर बदल लिया। जिन मतदाताओं ने अपना निवास स्थान एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में बदल लिया उनका विधानसभा क्षेत्र भी बदल गया। हालांकि, पता बदलने के लिए उनके 'फॉर्म 8' आवेदनों को मंजूरी मिल गई और उनके नाम नए विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़ गए, लेकिन पुराने विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाने के लिए दिए गए 'फॉर्म 7' आवेदन लंबित रह गए। इसके परिणामस्वरूप, उनके नाम दोनों जगहों की मतदाता सूचियों में दिखाई देने लगे।

अब इन मामलों को जिला निर्वाचन अधिकारियों, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के पास भेज दिया गया है, ताकि वे कानून के अनुसार इनकी जांच कर सकें और आवश्यक सुधार कर जरूरी कार्रवाई कर सकेंगे। बता दें कि सीईओ दफ्तर से मिले स्पष्टीकरण में यह नहीं बताया गया कि कितने मतदाता प्रभावित हुए और सुधार कब किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें