LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

नोएडा की DCP बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुईं IPS प्रीति यादव, कॉन्स्टेबल पिता की बेटी ने 22 साल में पास की UPSC

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 29 अक्टू॰ 2026, 04:00 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

नोएडा की DCP बनने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुईं IPS प्रीति यादव, कॉन्स्टेबल पिता की बेटी ने 22 साल में पास की UPSC
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

आईपीएस प्रीति यादव को गौतमबुद्ध नगर के नोएडा जोन-1 का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जिससे वह इस जोन की कमान संभालने वाली पहली महिला डीसीपी बन गई हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आईपीएस प्रीति यादव को गौतमबुद्ध नगर के नोएडा जोन-1 का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जिससे वह इस जोन की कमान संभालने वाली पहली महिला डीसीपी बन गई हैं।
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ी मेहनत, अटूट लगन बुलंद हौसलों की मिसाल पेश करने वाली आईपीएस प्रीति यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें नोएडा जोन-1 की पुलिस उपायुक्त (DCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कड़ी मेहनत, अटूट लगन बुलंद हौसलों की मिसाल पेश करने वाली आईपीएस प्रीति यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें नोएडा जोन-1 की पुलिस उपायुक्त (DCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के साथ ही वह नोएडा जोन की कमान संभालने वाली महिला डीसीपी बन गई हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्मीं प्रीति यादव बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थीं। उन्होंने अपनी 12वीं की परीक्षा ह्यूमैनिटीज विषय से 96.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण की और इसके बाद जियोग्राफी से बीए ऑनर्स की डिग्री लेते हुए यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था। अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने और पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।

संसद टीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रीति यादव ने अपने सफर और प्रेरणा के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा था, बचपन में मेरी इच्छा सिविल सेवा में जाने की थी। मैंने अपने पिता को देखा, जिन्होंने कॉन्स्टेबल के तौर पर अपनी नौकरी शुरू की थी। उस समय वे ASI के पद पर थे। उनसे मुझे बहुत प्रेरणा मिली कि जीवन में कुछ अच्छा करना चाहिए। और अगर कुछ अच्छा करना है, तो क्यों न सबसे ऊंचे पद से शुरुआत की जाए?

मुझे यह मौका मिला। मुझे बहुत अच्छे शिक्षक मिले। मेरे माता-पिता का इतना अच्छा सहयोग रहा कि मैंने इस मौके को तुरंत लपक लिया। पहले ही प्रयास में मेरा प्रीलिम्स क्लियर हो गया। प्रीलिम्स क्लियर हुआ, फिर मेन्स भी क्लियर हो गया। इंटरव्यू के बाद, मेरी मुख्य परीक्षा में 21 अंक आए।

वर्ष 2019 में महज 22 वर्ष की कम उम्र में प्रीति ने यूपीएससी परीक्षा पास कर उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।

आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बतौर एएसपी सहारनपुर जिले में हुई थी, जहां उन्होंने प्रशासनिक बारीकियों को समझा। अब उन्हें नोएडा जोन-1 जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की कमान मिली है। उनसे पहले इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे आईपीएस साद मियां खान को गौतमबुद्ध नगर से कार्यमुक्त कर दिया गया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिले के तीनों जोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें